सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : couple caught in love affair started preparing marriage lover fled from the spot

मुजफ्फरपुर में शादी से पहले भागा प्रेमी: तीन साल का था प्रेम प्रसंग, पकड़ा तो तय हुई शादी; ऐन वक्त पर हुआ फरार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Thu, 26 Feb 2026 08:08 AM IST
विज्ञापन
सार

मुजफ्फरपुर में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को परिजनों ने पकड़ लिया। युवती की जिद पर मंदिर में शादी की तैयारी शुरू हुई, लेकिन माला-सेहरा आने के बाद युवक मौके से फरार हो गया। अब लड़की पक्ष उसकी तलाश में जुटा है।

Muzaffarpur Bihar news : couple caught in love affair started preparing marriage lover fled from the spot
शादी से पहले प्रेमी फरार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

मुजफ्फरपुर जिले में प्रेम प्रसंग का एक अजीब मामला सामने आया है। देर शाम अपनी प्रेमिका से चोरी-छिपे मिलने पहुंचे युवक को लड़की के परिजनों ने पकड़ लिया। इसके बाद युवती की जिद पर दोनों की शादी कराने की तैयारी शुरू कर दी गई। मंदिर भी चुन लिया गया, सेहरा-माला और अन्य सामग्री मंगाई गई, पंडित को बुलाया गया, लेकिन शादी से पहले ही युवक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया।

घटना अहियापुर थाना क्षेत्र के भीखनपुर स्थित एक मंदिर की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक-युवती मीनापुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं और पिछले करीब तीन वर्षों से उनके बीच प्रेम संबंध था।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: बेटी के अपहरण मामले में हत्या का दावा निकला सच,इसकी निशानदेही पर बांका के जंगल से शव बरामद 

जानकारी के अनुसार, युवती अपने प्रेमी से मिलने भीखनपुर के एक रेस्टोरेंट पहुंची थी। इसकी भनक लड़की के परिजनों को लग गई। परिजन पीछा करते हुए वहां पहुंचे और दोनों को साथ पकड़ लिया। इसके बाद परिवार वालों ने तत्काल शादी कराने का निर्णय लिया। पास के मंदिर को विवाह स्थल के रूप में चुना गया और आनन-फानन में शादी की तैयारियां शुरू कर दी गईं।

बताया जाता है कि माला, सेहरा और अन्य विवाह सामग्री भी खरीद ली गई थी। इसी दौरान जब लड़की पक्ष के लोग तैयारियों में व्यस्त थे, युवक वहां से चुपचाप फरार हो गया। जब इसकी जानकारी लड़की के परिजनों को हुई तो वे हैरान रह गए। फिलहाल परिजन युवक की तलाश में जुटे हुए हैं। घटना के बाद लड़की पक्ष काफी परेशान है और युवक की खोजबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed