सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   doctor suspend for leaving patients unattended during icu duty prasad hospital incident Muzaffarpur Bihar

Bihar: ICU में मरीजों को छोड़कर भागा डॉक्टर! मुजफ्फरपुर अग्निकांड के बाद स्वास्थ्य विभाग ने किया निलंबित

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 09 Jun 2026 10:19 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: मुजफ्फरपुर के प्रसाद अस्पताल आईसीयू अग्निकांड मामले में ड्यूटी के दौरान मरीजों को छोड़कर जाने और सरकारी सेवा में रहते हुए निजी अस्पताल में कार्य करने के आरोप में डॉ. पंकज कुमार को स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मामले की विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

doctor suspend for leaving patients unattended during icu duty prasad hospital incident Muzaffarpur Bihar
घटनास्थल की फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के ब्रह्मपुरा स्थित प्रसाद अस्पताल में हुई आईसीयू वार्ड अग्निकांड घटना के बाद स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बरतने के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। स्वास्थ्य विभाग ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बंदरा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. पंकज कुमार को निलंबित कर दिया है।



डॉ. पंकज कुमार की आईसीयू में थी ड्यूटी
दरअसल, 4 जून को प्रसाद अस्पताल के आईसीयू में आग लगने के समय डॉ. पंकज कुमार की ड्यूटी आईसीयू में थी, लेकिन आरोप है कि आग लगने के दौरान वह मरीजों को छोड़कर वहां से चले गए। इसके साथ ही सरकारी सेवा में रहते हुए निजी अस्पताल में कार्य करने तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बंदरा से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के आरोप भी उनके विरुद्ध लगाए गए हैं। प्रसाद अस्पताल जैसे संवेदनशील मामले में उनकी जिम्मेदारी अत्यंत महत्वपूर्ण थी, बावजूद इसके ड्यूटी छोड़ना गंभीर प्रशासनिक एवं सेवा संबंधी लापरवाही माना गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने निलंबित किया
कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं मरीजों के प्रति संवेदनहीनता को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बिहार सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली, 2005 के नियम 9(1)(क) के तहत उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय स्वास्थ्य विभाग, बिहार, पटना द्वारा निर्धारित किया जाएगा तथा उन्हें नियमानुसार केवल जीवन-निर्वाह भत्ता देय होगा। इसके साथ ही उनके विरुद्ध लगाए गए आरोपों की विस्तृत विभागीय जांच भी कराई जाएगी।
विज्ञापन


जांच में सामने आई चौंकाने वाली बातें
जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि 4 जून 2026 को अहले सुबह प्रसाद अस्पताल अग्निकांड के समय डॉ. पंकज कुमार की ड्यूटी आईसीयू वार्ड में थी। आरोप है कि ड्यूटी पर मौजूद रहने के बावजूद वह आईसीयू वार्ड से बाहर चले गए। इसके अलावा सरकारी ड्यूटी पर रहते हुए निजी अस्पताल में कार्य करने की बात भी सामने आई है, जो बिहार सरकार के नियमों के प्रतिकूल है।

ये भी पढ़ें: मीसा भारती ने दी चेतावनी, कहा- कल जब जनता हमें मालिक बनाएगी, तो जवाब इसी अंदाज में दिया जाएगा

स्वास्थ्य विभाग का सख्त संदेश
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल प्रभाव से डॉ. पंकज कुमार को निलंबित कर दिया है। साथ ही इस प्रकार की कर्तव्यहीनता और लापरवाही बरतने वाले अन्य कर्मियों को भी सख्त चेतावनी दी गई है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि मरीजों की सुरक्षा और चिकित्सा सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed