{"_id":"69a2c766e56ef7f7e1032bb2","slug":"muzaffarpur-bihar-news-female-passenger-viral-the-video-against-booking-corrupt-clerk-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1376-4001302-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: मेहनत की कमाई पर डाका! टिकट के नाम पर ठगी का वीडियो वायरल, महिला की हिम्मत से निलंबित हुआ रेलवे क्लर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: मेहनत की कमाई पर डाका! टिकट के नाम पर ठगी का वीडियो वायरल, महिला की हिम्मत से निलंबित हुआ रेलवे क्लर्क
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 05:21 PM IST
विज्ञापन
सार
मुजफ्फरपुर की रहने वाली श्वेता कुमारी ने रेलवे के एक बुकिंग क्लर्क पर टिकट के नाम पर पैसे लेकर ठगी करने का आरोप लगाया। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने बताया कि आनंद विहार स्टेशन पर 23 फरवरी को उनसे 1000 रुपये लेकर टिकट नहीं दिया गया और 200 रुपये रख लिए गए।
महिला के वीडियो से खुला मामला
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र की रहने वाली श्वेता कुमारी ने रेलवे के एक बुकिंग क्लर्क पर यात्रियों से ठगी करने का आरोप लगाया है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें वह बता रही हैं कि किस तरह टिकट देने के नाम पर उनसे पैसे लेकर पूरा पैसा वापस नहीं किया गया। वीडियो सामने आने के बाद रेलवे ने मामले को संज्ञान में लिया और आरोपी क्लर्क को निलंबित कर दिया है।
आनंद विहार स्टेशन की घटना
श्वेता कुमारी ने बताया कि वह 23 फरवरी को आनंद विहार स्टेशन से मुजफ्फरपुर आने के लिए पहुंची थीं। इसी दौरान एक बुकिंग क्लर्क ने उन्हें टिकट देने के लिए बुलाया। उन्होंने टिकट के लिए पैसे दिए, लेकिन न तो उन्हें टिकट दिया गया और न ही पूरे पैसे लौटाए गए। महिला का आरोप है कि क्लर्क ने 1000 रुपये में से 200 रुपये रख लिए और 800 रुपये वापस कर दिए। जब उन्होंने मदद मांगने की कोशिश की तो किसी ने उनकी सहायता नहीं की।
वीडियो बनाकर किया खुलासा
श्वेता कुमारी ने कहा कि जब कहीं से मदद नहीं मिली तो उन्होंने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, ताकि ऐसे भ्रष्ट कर्मियों की सच्चाई सबके सामने आ सके। उनका कहना है कि इस तरह की हरकतों से देश की छवि खराब होती है। वीडियो में उन्होंने यह भी कहा कि वह अकेली थीं और उनके साथ कोई पुरुष नहीं था, इसलिए उन्हें कमजोर समझकर निशाना बनाया गया। उन्होंने खुद को गरीब मजदूर बताते हुए कहा कि वे बड़ी मेहनत से पैसे कमाते हैं और सरकारी नौकरी वाले इस तरह उनकी मेहनत की कमाई नहीं लूट सकते।
ये भी पढ़ें: बांका में अपहरण के बाद मासूम की हत्या, स्कूल के पास मिला शव
रेलवे ने की कार्रवाई
वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे प्रशासन ने मामले की जांच की और आरोपी बुकिंग क्लर्क को निलंबित कर दिया। कार्रवाई के बाद महिला ने खुशी जताई है। श्वेता कुमारी ने कहा है कि वह ऐसे भ्रष्ट लोगों के खिलाफ आगे भी आवाज उठाती रहेंगी। उनका कहना है कि देश को बदनाम करने वाले ऐसे कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
Trending Videos