{"_id":"69b96a785a585b994d023682","slug":"muzaffarpur-bihar-news-female-police-constable-dies-under-suspicious-circumstances-police-police-investigate-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1376-4061180-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: महिला पुलिसकर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, महकमे में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: महिला पुलिसकर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, महकमे में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 09:20 PM IST
विज्ञापन
सार
Bihar News: मुजफ्फरपुर के पारू थाना में तैनात महिला सिपाही प्रीति कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव किराए के कमरे से बरामद हुआ, जबकि पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद सामने आया है।
घटनास्थल
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिले के पारू थाना में तैनात महिला सिपाही प्रीति कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। मृतका का शव उसके किराए के कमरे से बरामद हुआ है। वह वर्ष 2022 बैच की पुलिसकर्मी थीं।
Trending Videos
4 साल पहले हुई थी पुलिसकर्मी की शादी
बताया जा रहा है कि प्रीति कुमारी अपने पति और बच्चे के साथ थाने के पास ही किराए के मकान में रहती थीं। उनकी शादी करीब चार वर्ष पूर्व हुई थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ समय से पति-पत्नी के बीच अनबन चल रही थी और घटना वाले दिन भी दोनों के बीच तीखी नोकझोंक और विवाद हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि इसी विवाद के कारण यह घटना घटी, हालांकि मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। शव को कब्जे में लेकर श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा गया है, जहां पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: मधुबनी रेलवे स्टेशन से दबोचे गए जाली नोट गैंग के सदस्य, 6.44 लाख की नकली करेंसी बरामद
पुलिस ने क्या बताया?
पारू थाने के सहकर्मियों के अनुसार, प्रीति अपने काम के प्रति बेहद समर्पित थीं, लेकिन उनके निजी जीवन में चल रहे तनाव की जानकारी किसी को नहीं थी। वहीं, एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस हर बिंदु पर बारीकी से जांच कर रही है। शुरुआती जांच में घरेलू विवाद की बात सामने आई है, जिसकी पुष्टि की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या मृतका किसी मानसिक दबाव में थीं। मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनके बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन