Bihar News: तेज रफ्तार बस ने दुपहिया को कुचला, सरकारी स्कूल की शिक्षिका की मौत, प्रोफेसर पति घायल
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के तुर्की थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बस की टक्कर से सरकारी स्कूल की शिक्षिका सीता देवी की मौत हो गई, जबकि उनके प्रोफेसर पति आदित्य प्रकाश घायल हो गए। छह माह पूर्व नौकरी पाने वाली शिक्षिका की मौत से परिवार और क्षेत्र में शोक है।
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिले के तुर्की थाना क्षेत्र स्थित मधौल बाईपास के पास देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में सरकारी शिक्षिका की मौत हो गई, जबकि उनके पति घायल हो गए। घटना मैदापुर रैयती एनएच के समीप की बताई जा रही है। हादसे में सरकारी शिक्षिका सीता देवी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वह अपने पति आदित्य प्रकाश के साथ स्कूटी से जा रही थीं। आदित्य प्रकाश कॉलेज प्रोफेसर हैं और इस दुर्घटना में घायल हो गए।
तेज रफ्तार बस ने पीछे से मारी टक्कर
घटना के संबंध में आदित्य प्रकाश ने बताया कि तुर्की थाना क्षेत्र में पीछे से आ रही तेज रफ्तार बस ने घूमने के दौरान उनकी स्कूटी में धक्का मार दिया। टक्कर के बाद बस चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। बस की चपेट में आने से सीता देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
पढ़ें- Bihar Crime: दिल्ली में मामी और छह साल की बेटी की थी हत्या, आरोपी भांजा दरभंगा से गिरफ्तार
पुलिस जांच में जुटी, चालक की पहचान की कोशिश
घटना की सूचना मिलते ही 112 की टीम और सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान स्पष्ट हुआ कि हादसा तुर्की थाना क्षेत्र में हुआ है, जिसके बाद तुर्की थाने की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने और फरार बस चालक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा जा रहा है। परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
छह माह पूर्व मिली थी सरकारी नौकरी
सीता देवी माधोपुर सुस्ता की रहने वाली थीं और मरवन विद्यालय में सरकारी शिक्षिका के पद पर कार्यरत थीं। वह प्रतिदिन माधोपुर से मड़वन पढ़ाने जाया करती थीं। उनके दो पुत्र हैं, आदित्य कुमार और भास्कर प्रकाश। मृतका के भाई अमर कुमार ने बताया कि सीता देवी को महज छह महीने पहले ही सरकारी नौकरी मिली थी। कड़ी मेहनत और संघर्ष के बाद उन्हें यह सफलता मिली थी, लेकिन इस हादसे ने सब कुछ समाप्त कर दिया। परिजनों के अनुसार, उनकी असमय मृत्यु से परिवार, विद्यालय और पूरे इलाके में शोक की लहर है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.