फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : man returning from fair cornered and shot kinsman has been accused connection with

Bihar News: मेले से लौट रहे अधेड़ पर फायरिंग, हाथ के आर-पार हुई गोली; जानें किस बात को लेकर था विवाद?

Wed, 19 Aug 2026 05:41 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Wed, 19 Aug 2026 05:41 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर के अहियापुर में देर रात मेला देखकर घर लौट रहे 50 वर्षीय बैजू भगत को बाइक सवार तीन बदमाशों ने घेरकर गोली मार दी। गोली उनके बाएं हाथ की हथेली को पार कर गई। घायल का एसकेएमसीएच में इलाज चल रहा है। पुलिस जमीन विवाद समेत सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : man returning from fair cornered and shot kinsman has been accused connection with
अधेड़ को बाइक सवार तीन बदमाशों ने घेरकर गोली मार दी।

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र में देर रात मेला देखकर घर लौट रहे एक अधेड़ को बाइक सवार तीन बदमाशों ने घेरकर गोली मार दी। घटना के बाद घायल अपनी जान बचाकर वहां से भागे और पूरे मामले की जानकारी परिजनों को दी। परिजन आनन-फानन में घायल को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायल के बाएं हाथ की हथेली में गोली लगी, जो आर-पार हो गई।

विज्ञापन


घटना अहियापुर थाना क्षेत्र के भीखनपुर इलाके की है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घायल की पहचान भीखनपुर निवासी बैजू भगत (50) के रूप में हुई है। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

विज्ञापन

घटना को लेकर पीड़ित बैजू भगत ने बताया कि वह देर रात मेला देखकर अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। घटना का सही समय उन्हें याद नहीं है। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन हथियारबंद बदमाशों ने पीछे से आकर उनकी बाइक को आगे से घेर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


हाथ की हथेली में लगी गोली
घटना को देखते हुए उन्होंने बाइक रोक दी। इसके बाद आरोपियों में से एक ने पिस्तौल निकालकर उन पर फायरिंग कर दी। उन्होंने खुद का बचाव करते हुए हमलावर का हथियार रोकने का प्रयास किया, जिसके बाद आरोपी ने एक और गोली चला दी। गोली उनके हाथ की हथेली में लगी। इसके बाद वह जान बचाकर वहां से भागे।

पीड़ित ने बताया कि उनकी जमीन पर आरोपियों ने कब्जा कर उसे बेच दिया है। इसको लेकर उनके चचेरे भाई और पट्टीदार से जमीन का विवाद चल रहा है। इस मामले में पहले से कई मुकदमे भी चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी विरोधी पक्ष की ओर से उन्हें हत्या की धमकी दी जा चुकी है।



ये भी पढ़ें- Bihar: वैशाली में सिक्सलेन पुल पर दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस; क्षेत्र में दहशत

देर रात गोलीबारी की घटना हुई
पूरे मामले में एसडीपीओ टाउन-2 बिनीता सिन्हा ने बताया कि देर रात गोलीबारी की घटना हुई है। इसमें भीखनपुर इलाके के एक व्यक्ति की हथेली में गोली लगी है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है। घायल का अपने पट्टीदार से पहले से जमीन विवाद चल रहा है। उनके पट्टीदार के बेटे की हत्या के मामले में घायल बैजू और उनके पुत्र को वर्ष 2024 में जेल भेजा गया था। फिलहाल इस घटना से जुड़े सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। मौके पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है।

गोलीबारी में एक घायल

वारदात स्थल पर मौजूद पुलिस बल।

 

गोलीबारी में एक घायल

जांच में जुटी पुलिस टीम।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed