Bihar: दवा दुकान के लिए निकले और फिर गायब! मुजफ्फरपुर के व्यवसायी का नहीं मिला सुराग, परिवार की बढ़ी बेचैनी
Bihar: मुजफ्फरपुर के दामोदरपुर निवासी 35 वर्षीय दवा व्यवसायी राजेश कुमार 10 जून की सुबह अपनी दुकान के लिए निकले थे, लेकिन घर वापस नहीं लौटे। परिजनों की शिकायत पर ब्रह्मपुरा थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर उनकी तलाश में जुटी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिले में एक दवा व्यवसायी रहस्यमय ढंग से लापता हो गए हैं। वह अपने घर से ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के जूरन छपरा स्थित अपनी दुकान के लिए निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौट पाए। इस दौरान परिजनों ने आसपास और अन्य रिश्तेदारों के यहां पता किया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया। घटना के बाद से परिजनों में बेचैनी का माहौल है। मामले को लेकर गायब दवा व्यवसायी की पत्नी रिंकू कुमारी ने ब्रह्मपुरा थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। लापता दवा व्यवसायी की पहचान कांटी थाना क्षेत्र के दामोदरपुर निवासी राजकुमार साह के 35 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार के रूप में हुई है।
सुबह दुकान के लिए निकले, देर रात तक नहीं लौटे
पीड़ित परिवार द्वारा ब्रह्मपुरा थाना में दिए गए आवेदन के अनुसार, दामोदरपुर निवासी राजेश कुमार 10 जून की सुबह करीब 8 बजे अपने घर से जूरन छपरा रोड स्थित लाइफ गार्ड मेडिसिन दुकान के लिए निकले थे। लेकिन दिनभर बीत जाने के बाद भी वे वापस नहीं लौटे।
रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी नहीं मिला कोई सुराग
पत्नी रिंकू कुमारी ने बताया कि जब देर शाम तक राजेश घर नहीं पहुंचे तो परिवार के लोगों ने रिश्तेदारों, मित्रों और परिचितों से संपर्क कर हर संभव जगह उनकी तलाश की। इसके बावजूद उनका कोई पता नहीं चल सका। रात करीब 10:30 बजे तक कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजन बेहद परेशान हो गए। इसके बाद ब्रह्मपुरा थाना पुलिस को लिखित आवेदन देकर पति की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई गई।
ये भी पढ़ें: मेहंदी का रंग भी नहीं उतरा था, NH पर ट्रैक्टर ने उजाड़ दी दो जिंदगियां; दुल्हन से छिना सुहाग और भाई
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
पूरे मामले में ब्रह्मपुरा थाना प्रभारी विपिन रंजन ने बताया कि दवा व्यवसायी के गायब होने के मामले की जांच शुरू कर दी गई है। दवा व्यवसायी की पत्नी द्वारा लिखित आवेदन के आधार पर गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और घर से दुकान तक के रास्ते की सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही दवा व्यवसायी को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।