सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : miscarent inter in shop breaking items and demand extortion 5 lakh police investigate

Bihar: मुजफ्फरपुर में मिठाई दुकान पर हमला, डेढ़ लाख की लूट के बाद मांगी 5 लाख रंगदारी; घटना CCTV में कैद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Wed, 13 May 2026 07:17 PM IST
विज्ञापन
सार

मुजफ्फरपुर के पानापुर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने मिठाई दुकान में घुसकर कर्मचारियों से मारपीट की, तोड़फोड़ की और डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। जाते-जाते अपराधियों ने दुकान चलाने के एवज में 5 लाख रुपये मासिक रंगदारी मांगी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।

Muzaffarpur Bihar news : miscarent inter in shop breaking items and demand extortion 5 lakh police investigate
दुकान में घुसकर मारपीट रंगदारी के आरोप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर क्षेत्र अंतर्गत पानापुर थाना इलाके में एक मिठाई दुकान पर बदमाशों ने हमला कर दिया। आरोप है कि कई लोगों ने दुकान में घुसकर कर्मचारियों के साथ मारपीट की, तोड़फोड़ की और करीब डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

पीड़ित कर्मचारियों के अनुसार, जाते-जाते बदमाशों ने दुकान चलाने के एवज में हर महीने 5 लाख रुपये रंगदारी की मांग भी की। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में दुकान के कर्मचारी शिवजीत कुमार ने पुलिस को लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि वह ऑर्डर लेकर एक पेट्रोल पंप पर गए थे, जहां कुछ युवकों ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। किसी तरह जान बचाकर वह दुकान पहुंचे, लेकिन आरोपी उनका पीछा करते हुए वहां भी पहुंच गए।


पढ़ें: दस दिन की मजदूरी मांगना पड़ा भारी, ठेकेदार के घर पीट पीटकर मार डाला; 10 नामजद आरोपी फरार

बताया गया कि सभी हमलावर एक चारपहिया वाहन और काले रंग की बुलेट बाइक पर सवार होकर आए थे। दुकान में घुसते ही उन्होंने तोड़फोड़ शुरू कर दी और कर्मचारियों की पिटाई की। इस दौरान बदमाशों ने कैश काउंटर पर बैठे कैशियर के साथ भी मारपीट की और वहां रखे करीब डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। विरोध करने पर कर्मचारियों को धमकाया गया और इलाके में दुकान चलाने के लिए 5 लाख रुपये महीने की रंगदारी मांगी गई।

वहीं, मीनापुर ओपी प्रभारी जग्गूबिन्द ने बताया कि दुकान में घुसकर मारपीट करने की लिखित शिकायत मिली है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। कैश लूट और रंगदारी मांगने से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयान के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed