सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : miscreants enter ward parshad house and opened fire police investigating

Bihar: आधी रात गोलियों की गूंज से दहला ये इलाका, बदमाशों ने बरसाईं अंधाधुंध गोलियां; पुलिस क्या बोली?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 01 Mar 2026 01:42 PM IST
विज्ञापन
सार

मुजफ्फरपुर के मुजफ्फरपुर में बोचहां थाना क्षेत्र के बहरामपुर गांव में देर रात बाइक सवार बदमाशों ने वार्ड सदस्य के घर पर कई राउंड फायरिंग की। परिवार बाल-बाल बच गया। पुलिस ने खोखा बरामद कर आपसी रंजिश के एंगल से जांच शुरू की।

Muzaffarpur Bihar news : miscreants enter ward parshad house and opened fire police investigating
घर पर चढ़कर फायरिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

मुजफ्फरपुर जिले के मुजफ्फरपुर के बोचहां थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात वार्ड सदस्य के घर पर चढ़कर बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। गनीमत रही कि परिवार के सभी सदस्य बाल-बाल बच गए। पुलिस ने मौके से एक गोली का खोखा बरामद किया है और मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, बोचहां थाना क्षेत्र के बहरामपुर गांव में शनिवार रात करीब 12 बजे तीन बाइकों पर सवार आधा दर्जन से अधिक बदमाश वार्ड सदस्य मो. शमशाद के घर पहुंचे और अचानक अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। हमलावरों ने कई राउंड गोलियां चलाईं, जिससे घर में लगे तीन पर्दे गोलियों से छलनी हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि रात का खाना खाने के बाद सभी लोग सोने की तैयारी में थे। तभी अचानक बदमाशों ने हमला कर दिया। गोलीबारी की आवाज सुनकर आसपास के लोग अपने-अपने घरों में दुबक गए। घटना के बाद पूरे परिवार में भय का माहौल है।


पढ़ें: गुमशुदगी के तीन दिन बाद सन्न कर देने वाली घटना, कुएं से मिला युवक का शव; हत्या या दुर्घटना?    

सूचना मिलते ही बोचहां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। थानाध्यक्ष यशवंत कुमार मिश्रा ने बताया कि घटनास्थल से एक गोली का खोखा बरामद किया गया है। प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और हमलावरों की पहचान की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed