{"_id":"69c4a46498f626f2540a3abd","slug":"muzaffarpur-bihar-news-mobile-shop-keepar-died-in-road-accident-uncontrol-truck-collied-his-bike-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1376-4092415-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: घर से निकला था रोजी-रोटी के लिए, डंफर ने दो हिस्सों में बांट दिया शरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: घर से निकला था रोजी-रोटी के लिए, डंफर ने दो हिस्सों में बांट दिया शरीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 10:20 AM IST
विज्ञापन
सार
Bihar News: मुजफ्फरपुर के साहेबगंज में देर रात एनएच निर्माण कार्य में लगे डंपर की चपेट में आने से मोबाइल दुकानदार की दर्दनाक मौत हो गई, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
सड़क हादसे में युवक की मौत
विज्ञापन
विस्तार
मुजफ्फरपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोबाइल फोन दुकानदार की मौत हो गई। मृतक अपनी दुकान बंद कर देर रात घर लौट रहे थे, इसी दौरान एनएच के निर्माण कार्य में लगी एक डंपर की टक्कर से उनकी दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र के साहेबगंज-देवरिया मुख्य मार्ग पर लोदिया के पास की है।
Trending Videos
संदेश कुमार के रूप में हुई मृतक की पहचान
मृतक की पहचान 28 वर्षीय संदेश कुमार, निवासी जिराती टोला, साहेबगंज के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों में चीत्कार मच गया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनवमी पर्व की तैयारी में जुटे हुए थे मृतक
घटना को लेकर परिजनों ने बताया कि संदेश रामनवमी पर्व की तैयारी में जुटे हुए थे। इसी दौरान कल रात उन्हें देर हो गई, जिसके बाद वह अपनी ब्लैक पल्सर बाइक से घर लौट रहे थे। साहेबगंज-देवरिया मुख्य मार्ग का चौड़ीकरण कार्य चल रहा है। इस दौरान कई बड़े वाहन एनएच के निर्माण कार्य में लगे हुए थे। एक डंपर ने उन्हें रौंद डाला।
दो भागों में बंट गया शरीर
घटना इतनी वीभत्स थी कि संदेश का शरीर डंपर के नीचे आ गया और वाहन उनके ऊपर चढ़ गया, जिससे उनका शरीर दो भागों में बंट गया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। संदेश की शादी तीन वर्ष पहले ही हुई थी और उन्हें एक बेटी है। घटना की जानकारी परिजनों को पुलिस द्वारा दी गई। परिजनों का कहना है कि इस घटना से उनके परिवार पर मानो पहाड़ टूट पड़ा है।
ये भी पढ़ें: CM नीतीश कुमार की 'समृद्धि यात्रा' से पहले सजी नालंदा, जिले को मिलेगी 810 करोड़ के परियोजनाओं की सौगात
पुलिस ने क्या बताया?
पूरे मामले में साहेबगंज थाना प्रभारी ने बताया कि देर रात करीब 1 बजे सूचना मिली कि एक सड़क दुर्घटना हुई है, जिससे मौके पर जाम लग गया था। पुलिस मौके पर पहुंची तो एक बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो चुकी थी। मृतक अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, तभी वाहन की चपेट में आने से यह हादसा हुआ। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा जा रहा है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन