फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Muzaffarpur Bihar news :murdered over struggle for dominance murder case solved two arrested one flee

Bihar news: 48 घंटे में कातिल बेनकाब! वर्चस्व और मोहब्बत की रंजिश में संतोष का मर्डर, दो गिरफ्तार

Sat, 25 Jul 2026 08:53 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 25 Jul 2026 08:53 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर के मोतीपुर थाना क्षेत्र में एनएच-27 फ्लाईओवर पर हुए संतोष कुमार हत्याकांड का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news :murdered over struggle for dominance murder case solved two arrested one flee
48 घंटे में सुलझा संतोष हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र में एनएच-27 फ्लाईओवर पर हुए संतोष कुमार हत्याकांड का पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज वारदात में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक अन्य आरोपी अभी फरार है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से मृतक का लूटा गया मोबाइल फोन भी बरामद किया है। शुरुआती जांच में हत्या की वजह आपसी वर्चस्व की लड़ाई और प्रेम प्रसंग से जुड़ा विवाद सामने आया है।

विज्ञापन

21-22 जुलाई की रात हुई थी हत्या

पुलिस के अनुसार, 21 और 22 जुलाई की मध्यरात्रि मोतीपुर बस स्टैंड के पास एनएच-27 फ्लाईओवर के समीप अज्ञात बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना की सूचना मिलते ही मोतीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शुरुआत में मृतक की पहचान नहीं हो सकी, लेकिन स्थानीय लोगों की मदद और कई घंटे की मशक्कत के बाद उसकी पहचान साहेबगंज थाना क्षेत्र निवासी संतोष कुमार के रूप में हुई।

विज्ञापन

एफएसएल टीम ने जुटाए वैज्ञानिक साक्ष्य

घटना की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर, एसडीपीओ वेस्ट-1 सुचित्रा कुमारी और मोतीपुर थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम को बुलाकर घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए गए। मृतक की पहचान होने के बाद परिजनों के बयान पर मोतीपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर जांच तेज कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

विशेष टीम का गठन, दो आरोपी गिरफ्तार

मामले के खुलासे के लिए एसडीपीओ वेस्ट-1 सुचित्रा कुमारी के नेतृत्व में विशेष जांच टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी जांच और मानवीय सूचना तंत्र की मदद से त्वरित कार्रवाई करते हुए साहेबगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले मंतोष कुमार और अभिषेक कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से मृतक का लूटा गया मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

पुलिस ने बताया कि इस मामले का एक अन्य आरोपी मनीष कुमार अभी फरार है। वही हथियार लेकर भाग निकला है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने संतोष कुमार को दो बाइक पर बैठाकर घर से बुलाया था और फिर वारदात को अंजाम दिया।

वर्चस्व और प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह

एसडीपीओ सुचित्रा कुमारी ने बताया कि पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने स्वीकार किया है कि मृतक का अपने साथियों के साथ इलाके में वर्चस्व कायम करने को लेकर विवाद चल रहा था। इससे पहले भी हथियार दिखाकर उसे जान से मारने की धमकी दी गई थी।
जांच में यह भी सामने आया कि एक युवती से जुड़े प्रेम प्रसंग को लेकर भी दोनों पक्षों के बीच विवाद था। इसी रंजिश में साजिश रचकर संतोष कुमार की हत्या कर दी गई।

मुख्य आरोपी की तलाश जारी

पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा। पुलिस पूरे मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed