Bihar News: नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल की छत से गिरकर गई जान, मायके पक्ष ने जताई धक्का देने की आशंका
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की ससुराल की छत से गिरकर मौत हो गई। मृतका नाजनी खातून एक महीने पहले ही ससुराल आई थी। परिजनों का कहना है कि वह छत से गिर गई, लेकिन मायके पक्ष ने धक्का देकर हत्या की आशंका जताई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के माड़ीपुर इलाके में ससुराल की छत से गिरने के बाद महिला की जान चली गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
छत से गिरकर नवविवाहिता की मौत
एक महीने पहले ही आई थी ससुराल
मायके पक्ष ने जताई साजिश की आशंका
परिजनों के अनुसार सोमवार को नाजनी खातून घर की छत पर गई थी और इसी दौरान वह अचानक नीचे गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, मायके पक्ष ने इस घटना को संदिग्ध बताते हुए आशंका जताई है कि उसे छत से धक्का दिया गया हो सकता है।
पढ़ें- Bihar: कोसी-सीमांचल में बारिश-वज्रपात के कारण पांच लोगों की मौत, आज 14 जिलों में अलर्ट; जानिए मौसम का हाल
दोनों पक्षों में तनाव, इलाके में चर्चा
घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों के बीच भी इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। मायके वालों ने हत्या की आशंका जताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं।
पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
इस मामले में काजी मोहम्मदपुर थाना के थानाध्यक्ष नवलेश कुमार आजाद ने बताया कि मृतका के परिजनों के आवेदन के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। उन्होंने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
सिर में गंभीर चोट, जांच जारी
पुलिस के अनुसार मृतका के सिर में गंभीर चोट आई है। यह चोट कैसे लगी और किन परिस्थितियों में घटना हुई, इसकी गहराई से जांच की जा रही है।

कमेंट
कमेंट X