फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   muzaffarpur nh27 barji overbridge moving passenger bus fire 35 passengers safe

Bihar News: चलती यात्री बस में लगी भीषण आग, 35 यात्री बाल-बाल बचे, धू-धू कर जली बस

Wed, 12 Aug 2026 12:49 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Wed, 12 Aug 2026 12:49 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर के मोतीपुर थाना क्षेत्र में NH-27 के बरजी ओवरब्रिज पर देर रात चलती यात्री बस में अचानक भीषण आग लग गई। हादसे के समय बस में करीब 35 यात्री सवार थे। आग और धुआं देखकर यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन चालक ने समय रहते बस रोककर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

विज्ञापन
muzaffarpur nh27 barji overbridge moving passenger bus fire 35 passengers safe
चलती बस में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात NH-27 के बरजी ओवरब्रिज पर एक चलती यात्री बस में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही बस कुछ ही देर में आग के गोले में तब्दील हो गई और चारों तरफ धुआं और लपटें फैल गईं। हादसे के समय बस में करीब 35 यात्री सवार थे। आग की लपटें और धुआं देखकर यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हालांकि, चालक ने समय रहते बस रोक दी और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन


अचानक धुआं निकलने लगा, चालक ने तुरंत रोकी बस

जानकारी के अनुसार, यात्री बस मोतिहारी शहर से मुजफ्फरपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान बरजी ओवरब्रिज से गुजरते समय बस में अचानक धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं और आग तेजी से फैलने लगी। स्थिति को भांपते हुए चालक ने तत्काल बस रोक दी। इसके बाद बस में सवार सभी यात्रियों को आनन-फानन में नीचे उतारा गया। यात्रियों के सुरक्षित बाहर निकलते ही आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया और बस धू-धूकर जलने लगी।
विज्ञापन


35 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

बस में आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया। यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के बाद दमकल कर्मियों ने बस में लगी आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही देर में बस का अधिकांश हिस्सा जलकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, चालक की सूझबूझ और समय पर की गई कार्रवाई के कारण बस में सवार करीब 35 यात्रियों की जान बच गई। घटना के बाद कुछ देर तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैटरी में शॉर्ट सर्किट को बताया जा रहा आग का संभावित कारण

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस की बैटरी में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह बताया जा रहा है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की अभी जांच की जा रही है। अग्निशमन विभाग की टीम और संबंधित अधिकारी घटना के कारणों का पता लगाने में जुटे हैं।


समय रहते कार्रवाई से टला बड़ा हादसा

अग्निशमन विभाग के प्रभारी ने बताया कि बस में लगी आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। समय रहते चालक द्वारा बस रोकने और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने के कारण बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद बस के पूरी तरह जल जाने से यात्री बसों की सुरक्षा और वाहनों की नियमित तकनीकी जांच को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed