सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Uproar over patient's death at Muzaffarpur Medical College, family members accuse doctors of negligence

Bihar News: मुजफ्फरपुर मेडिकल कॉलेज में मरीज की मौत पर हंगामा, परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का लगाया आरोप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Mon, 02 Feb 2026 09:13 AM IST
विज्ञापन
सार

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 65 वर्षीय मरीज अर्जुन महतो की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली, जबकि अस्पताल प्रशासन को जांच के लिए सूचना दी गई है।

Uproar over patient's death at Muzaffarpur Medical College, family members accuse doctors of negligence
परिजनों ने मरीज मौत पर किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

मुजफ्फरपुर जिले के श्री कृष्णा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती एक मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि अगर समय पर डॉक्टर मरीज को देख लेते तो उसकी जान बच सकती थी। मौत की खबर फैलते ही अस्पताल परिसर में तनाव की स्थिति बन गई।

Trending Videos

 
मृतक की पहचान और परिजनों का आरोप
मृतक की पहचान अर्जुन महतो, उम्र 65 वर्ष, निवासी दरियापुर कफेन गांव, कुढ़नी थाना क्षेत्र के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि वे अर्जुन महतो को रविवार दोपहर करीब 12 बजे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर आए थे। शाम के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी, लेकिन डॉक्टरों ने गंभीरता नहीं दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
डॉक्टरों पर अनदेखी का आरोप
मृतक के बेटे पंकज कुमार सचिन ने कहा कि बार-बार डॉक्टरों से मरीज को देखने की गुहार लगाई गई, लेकिन उन्हें डांटकर भगा दिया गया। उनका कहना है कि डॉक्टरों ने मरीज की हालत को नजरअंदाज किया और जब मरीज की मौत हो गई, तब स्टाफ मौके पर पहुंचा। परिजनों ने इसे सीधे तौर पर इलाज में लापरवाही बताया।

पढ़ें- Bihar: 'राहुल गांधी जहां जाते हैं, कांग्रेस को डुबो देते हैं', मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी का तंज; बजट पर भी बोले
 
अन्य मरीजों ने भी जताई नाराजगी
अस्पताल में मौजूद अन्य मरीजों और उनके परिजनों ने भी आरोप लगाया कि डॉक्टर नियमित रूप से वार्ड में मरीजों को देखने नहीं आते हैं। उनका कहना है कि इसी वजह से मरीजों की स्थिति बिगड़ती है और ऐसे हादसे सामने आते हैं।
 
हंगामे की सूचना मिलते ही मेडिकल कॉलेज की ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित परिजनों को शांत कराया। ओपी इंचार्ज ने बताया कि परिजन गुस्से में थे, जिन्हें समझा-बुझाकर मामला शांत किया गया है। पूरे मामले की जानकारी अस्पताल प्रशासन को दे दी गई है और आगे की कार्रवाई उनके निर्देश पर की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed