सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   West Champaran News: Youth Shot Dead While Returning from Birthday Party, Family Accuses Friends of Conspiracy

Bihar Crime: बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, दोस्तों पर हत्या की साजिश का आरोप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिमी चंपारण Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Mon, 02 Feb 2026 11:51 AM IST
विज्ञापन
सार

West Champaran News: पश्चिमी चंपारण के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक रितिक राज की गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने दोस्तों पर साजिश का आरोप लगाया है। पुलिस जांच और आरोपियों की तलाश में जुटी है।

West Champaran News: Youth Shot Dead While Returning from Birthday Party, Family Accuses Friends of Conspiracy
मृतक रितिक राज - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

पश्चिमी चंपारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में रविवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। छौराहा पोखरा के पास बर्थडे पार्टी से लौट रहे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना रात करीब नौ बजे की बताई जा रही है, जिसके बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

Trending Videos

 
मृतक की पहचान
मृतक की पहचान कठइया बिशनपुरवा वार्ड नंबर-7 निवासी राकेश सिंह के 22 वर्षीय पुत्र रितिक राज उर्फ सचिन राज के रूप में हुई है। रितिक की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और वे इस घटना को सोची-समझी साजिश बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
दोस्तों पर हत्या का गंभीर आरोप
मृतक की मां मीरा देवी ने आरोप लगाया है कि रविवार की शाम विवेक पटेल और अमित सिंह उनके घर आए थे और बर्थडे पार्टी में शामिल होने के बहाने रितिक को अपने साथ ले गए थे। परिजनों का कहना है कि पार्टी के बाद घर लौटते समय छौराहा पोखरा के पास पहले से घात लगाए विवेक पटेल, अमित सिंह, मुकेश सिंह और नवनीत सिंह ने रितिक को रोका। किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद उसे गोली मार दी गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
 
मां का आरोप, धोखे से बुलाकर की गई हत्या
मीरा देवी का कहना है कि उनका बेटा किसी से झगड़ा करने वाला नहीं था। अगर किसी से कोई दुश्मनी थी तो इसकी जानकारी परिवार को क्यों नहीं दी गई। परिजनों का आरोप है कि रितिक को साजिश के तहत बुलाया गया और फिर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी गई। उनका यह भी दावा है कि घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए और किसी ने भी घायल रितिक को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश नहीं की।
 
पुलिस कार्रवाई और जांच की स्थिति
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित करते हुए शव को कब्जे में लेकर बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा, जहां सोमवार को पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। देर रात तक कोई हथियार बरामद नहीं हो सका था।

पढ़ें- Bihar: 'राहुल गांधी जहां जाते हैं, कांग्रेस को डुबो देते हैं', मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी का तंज; बजट पर भी बोले
 
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी। प्रारंभिक जांच में गोली लगने से मौत की बात सामने आ रही है। पुलिस परिजनों के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए नामजद आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
 
डर और आक्रोश का माहौल
युवक की हत्या के बाद छौराहा पोखरा और आसपास के इलाकों में भय और आक्रोश का माहौल है। मृतक के घर पर लोगों की भीड़ जुटी है। परिजन प्रशासन से आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इस घटना ने जिले की कानून-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed