सब्सक्राइब करें

Live

Bihar Budget Session Live: आज से बिहार बजट सत्र शुभारंभ, राजद ने नीट मर्डर केस में सरकार पर क्या आरोप लगाया?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 02 Feb 2026 11:48 AM IST
विज्ञापन
खास बातें

Bihar Budget Session 2026: नई एनडीए सरकार के बजट सत्र का आज पहला दिन है। नीतीश सरकार इस बजट सत्र में विधानसभा चुनाव में किए गए वादे पर जरूर फोकस करेगी। वहीं विपक्ष नीट छात्रा मर्डर केस, कानून व्यवस्था, नौकरी-रोजगार समेत कई अन्य मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है।

Bihar Budget Session Live 2026 Bihar Vidhan Sabha News Governor address, Economic Survey Vidhan Parishad News
बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण होगा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

11:44 AM, 02-Feb-2026

Bihar Budget Session Live: महिलाओं को रोजगार के लिए दो लाख तक देगी सरकार

राज्यपाल ने कहा कि महिलाओं को रोजगार के लिए 10 हजार रुपया दिया गया है। जिनका रोजगार अच्छा रहेगा उन्हें दो लाख रुपये दिया जाएगा। राज्यपाल के अभिभाषण के बीच विपक्ष के विधायक हंगामा करने लगे। राज्यपाल ने कहा कि राज्य में सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि बढ़ाई गई। इससे एक करोड़ 24 लाख लोगों को फायदा मिल रहा है। 
11:43 AM, 02-Feb-2026

Bihar Budget Session Live: स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में काफी विकास हुआ है


राज्यपाल ने कहा कि नई सरकार बनने के बाद से ही राज्य में स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में काफी विकास हुआ है। राज्य में बड़ी संख्या में सड़कों और पुल-पुलियों का निर्माण कराया गया है। राजधानी तक सुदूर इलाकों से पहुंचने का लक्ष्य पांच घंटा कर लिया गया है। सरकार ने बिहार में महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोड़ दिया है। पंचायती राज, नगर निकायों में 50 प्रतिशत और सभी सरकारी नौकरी में आरक्षण दिया जा रहा है। पहले बिहार में स्वयं सहायता समूहों की संख्या काफी कम दी थी। अब समूहों की संख्या की लगभग 11 लाख हो गई है। बिहार सरकार ने शुरू से ही वंचित वर्गों के लिए काम किया। इन्हें मुख्य धारा में जोड़ने के लिए कई योजना चला रही है। 
11:34 AM, 02-Feb-2026

Bihar Budget Session Live: राज्यपाल का अभिभाषण शुरू

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान। - फोटो : सोशल मीडिया।
राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का अभिभाषण शुरू हो चुका है। राज्यपाल का दोनों सदनों को संयुक्त रूप से संबोधित कर रहे हैं। राज्यपाल बिहार सरकार की उपलब्धि गिना रहे हैं। विधानसभा लोकतंत्र का पवित्र मंदिर है, जहां जनहित से जुड़े विषयों पर गहन विचार-विमर्श होता है। मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि सदन की मर्यादा और गरिमा को बनाये रखें। स्वस्थ बहस और तर्क-वितर्क लोकतांत्रिक प्रक्रिया का अभिन्न हिस्सा है, लेकिन यह आवश्यक है कि चर्चा मर्यादित और परिणामपरक हो। मैं सभी सदस्यों से अपील करता हूँ कि वे अपने बहुमूल्य सुझाव और विचार सदन में रखें ताकि जनहित में ठोस निर्णय लिए जा सके। 
11:07 AM, 02-Feb-2026

Bihar Budget Session Live: राष्ट्रगान के साथ बजट सत्र की शुरुआत

बिहार विधानसभा के 18वें सत्र के पहले बजट सेशन की शुरुआत हो चुकी है। राष्ट्रगान के बाद सत्र की शुरआत हुई। इस सत्र में 19 बैठकें होंगी। कुछ ही देर में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का अभिभाषण होगा। 
11:04 AM, 02-Feb-2026

Bihar Budget Session Live: तेजस्वी यादव पहुंचे विधानसभा

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पहुंचे सदन। - फोटो : अमर उजाला
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बजट सत्र के पहले दिन सत्र पहुंचे। पैर में चोट होने के कारण वह काफी परेशानी में दिखे। विधायकों की मदद से वह सदन की सीढ़ियों पर चढ़ें। इसे बाद सदन के अंदर गए। 
10:50 AM, 02-Feb-2026

Bihar Budget Session Live: माले विधायक ने किया प्रदर्शन

माले विधायक ने किया प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला
माले विधायक संदीप सौरभ ने हाथ में पोस्टर लेकर नीट छात्रा मर्डर केस की जांच करवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि शंभू और परफैक्ट गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म की जांच सुप्रीम कोर्ट की देखरेख में करवाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
10:43 AM, 02-Feb-2026

Bihar Budget Session Live: भाई वीरेंद्र ने नीतीश सरकार पर बोला हमला

राजद विधायक भाई वीरेंद्र। - फोटो : अमर उजाला
राजद विधायवक भाई वीरेंद्र ने कहा कि आज से बजट सत्र की शुरुआत हो रही है। तीन फरवरी से प्रश्न काल होगा। हमलोग सरकार की हर गलत नीतियों क विरोध करेंगे। आज देख रहे हैं नीट छात्रा मर्डर केस में नीतीश सरकार किस तरह से असमंजस में है। सरकार कटघरे में खड़ी है। कार्रवाई इसलिए नहीं हो रही है कि एनडीए के बड़े नेताओं के परिवार का नाम इस केस में है। इसलिए सरकार न भेद खोल रही है और न कार्रवाई कर रही है। जनता के हितों के सवाल को राष्ट्रीय जनता दल उठाएगा। राज्यपाल के अभिभाषण पर भाई वीरेंद्र ने कहा कि सरकार जो लिखकर देती है, वही महामहिम पढ़ते हैं। 
10:37 AM, 02-Feb-2026

Bihar Budget Session Live: आज से बिहार बजट सत्र शुभारंभ, राजद ने नीट मर्डर केस में सरकार पर क्या आरोप लगाया?

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है। विधानसभा चुनाव के बाद 18वीं विधानसभा का पहला बजट सत्र है। नीतीश सरकार इस बजट में सात निश्चय तीन को ध्यान में रखकर पेश करने जा ही है। पहले दिन राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे। उनके अभिभाषण के बाद वित्त मंत्री विजेंद्र यादव आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट पेश करेंगे। इसके लिए सारी तैयारी पहले ही पूरी हो चुकी है। विधायकों के स्वागत में विधानसभा सज धज कर तैयार हो चुका है। इधर, महज 35 विधायकों को लेकर विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारी में है। नीट छात्रा केस पर विपक्ष के सभी विधायक सरकार पर हमलावर पहले से ही हैं। 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed