{"_id":"69804ab00bc287a7480adb06","slug":"prayagraj-crowd-of-devotees-at-the-junction-railways-runs-special-trains-on-demand-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : जंक्शन पर श्रद्धालुओं की भीड़, रेलवे ने ऑन-डिमांड चलाईं स्पेशल ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : जंक्शन पर श्रद्धालुओं की भीड़, रेलवे ने ऑन-डिमांड चलाईं स्पेशल ट्रेनें
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 02 Feb 2026 12:26 PM IST
विज्ञापन
सार
माघी पूर्णिमा स्नान पर्व के बाद संगम नगरी से विदा होने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने रविवार को रेलवे स्टेशनों पर दबाव बढ़ा दिया।
प्रयागराज जंक्शन पर माघी पूर्णिमा पर रही काफी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
विस्तार
माघी पूर्णिमा स्नान पर्व के बाद संगम नगरी से विदा होने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने रविवार को रेलवे स्टेशनों पर दबाव बढ़ा दिया। यात्रियों की अचानक बढ़ी भीड़ और ट्रेनों की लेटलतीफी को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के अफसरों ने मोर्चा संभाला और अयोध्या व पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के लिए ऑन-डिमांड स्पेशल ट्रेनें चलाकर यात्रियों को राहत दी।
Trending Videos
प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर चार और पांच पर यात्रियों का जमावड़ा लग गया। दिल्ली रूट की ट्रेनों के घंटों विलंब से चलने के कारण बिहार और हावड़ा की तरफ जाने वाले यात्रियों का दबाव स्टेशन में बढ़ गया। इसी तरह प्रयाग स्टेशन पर दोपहर के समय अयोध्या जाने वाले यात्रियों की कतारें लग गईं। यहां यात्री आश्रय स्थल भी भर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके बाद रेलवे प्रशासन ने रूटीन ट्रेनों के अतिरिक्त विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया। वहीं, दूसरी ओर यूपी रोडवेज की ओर से भी पूर्वांचल के तमाम शहरों के लिए 500 से अधिक बसों का संचालन किया गया। इसके अलावा कानपुर, लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी, मिर्जापुर व बांदा रूट पर भी 600 के आसपास बसें संचालित की गईं।
अफसरों ने कंट्रोल रूम से की मॉनिटरिंग
भीड़ प्रबंधन को चाक-चौबंद रखने के लिए डीआरएम रजनीश अग्रवाल और आरपीएफ के सीनियर डीसीएम विजय प्रकाश पंडित सुबह से ही सक्रिय रहे। स्टेशन डायरेक्टर वीके द्विवेदी खुद प्लेटफॉर्म पर मौजूद रहकर भीड़ को नियंत्रित करते दिखे। यात्रियों की सुविधा के लिए झूंसी और रामबाग स्टेशनों से भी 17 मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया, ताकि श्रद्धालुओं को सुगमता से गंतव्य तक पहुंचाया जा सके।
