Prayagraj News : रिटायर्ड दरोगा की घर में घुसकर हत्या, सुबह खून से लथपथ मिला शव
Prayagraj Crime News : लालापुर थाना क्षेत्र के मदुरी गांव में सेवानिवृत्त दरोगा की हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी सुबह उस समय हुई जब नातिन नाश्ता लेकर पहुंची। खून से लथपथ शव बिस्तर पर पड़ा था। मकान का दरवाजा अंदर से बंद था। बदमाश मकान के पीछे वाले दरवाजे से दाखिल हुए थे।
विस्तार
लालापुर थाना क्षेत्र के मदुरी गांव में रिटायर्ड दरोगा रामजतन मिश्रा (70) की हत्या कर दी गई। कातिल घर के पीछे वाले रास्ते से घुसे थे। घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। घटना की जानकारी सोमवार को सुबह साढे़ नौ बजे उस समय हुई जब नातिन नाश्ता लेकर पहुंची। मकान का दरवाजा बाहर से बंद था। दूसरे कमरे में भी खून फैला था। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
लालापुर थानाक्षेत्र के मदुरी गांव में बीतीरात रिटायर्ड दारोगा की घर में घुसकर हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे नातिन यशी मिश्रा नाश्ता लेकर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। यशी ने बाबा को फोन किया तो फोन बंद था। फिर उसने अपने भाई प्रवीण को फोन किया। प्रवीण लगभग दस बजे पहुंचा। घर के पीछे का दरवाजा खुला था।
बाबा को आवाज लगाया तो कोई आवाज नहीं आई। वह दूसरे कमरे में दाखिल हुआ तो वहां काफी खून फैला था। जब वह अंदर दूसरे कमरे में पहुंचा तो राम जतन मिश्रा (70) का खून से लतपथ शव पड़ा था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। सूचना पाकर मौके पर एसीपी बारा निकिता श्रीवास्तव, थानाध्यक्ष लालापुर फारेंसिक टीम के साथ पहुंचे। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
