सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Ruckus over death of NEET student: RJD MPs protest outside Parliament, Bihar Assembly also protests NDA

NEET छात्रा की मौत पर आक्रोश: संसद के बाहर RJD सांसदों ने किया प्रदर्शन, विधानसभा में विधायकों का दिखा गुस्सा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 02 Feb 2026 11:33 AM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: NEET छात्रा मर्डर केस में विपक्ष ने NDA सरकार को घेरने में कोई कमी नहीं छोड़ रही है। आज लोकसभा के बाहर राजद के सांसद और बिहार विधानसभा परिसर में विधायकों ने इस मामले को लेकर सरकार पर जमकर हमला बोला। इतना ही नहीं राजद के विधायक ने तो सरकार पर बड़ा आरोप भी लगा दिया। 

Ruckus over death of NEET student: RJD MPs protest outside Parliament, Bihar Assembly also protests NDA
लोकसभा के बाहर प्रदर्शन करते राजद सांसद। - फोटो : एएनआई।
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

नीट छात्रा मर्डर केस मामला सड़क से लेकर संसद तक पहुंच चुका है। सोमवार को लोकसभा और विधानसभा में राष्ट्रीय जनता दल के सांसद और विधायकों ने इस मामले को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार पर जमकर हमला बोला। लोकसभा के बाहर राजद सांसदों ने हाथ में बैनर और पोस्टर लेकर प्रदर्शन करते दिखे। सांसद का कहना है कि पीएम मोदी और सीए नीतीश कुमार की जोड़ी वाली सरकार जनता को ठग रही है। बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं है। बेटियों के दरिंदों से चंदा लिया जा रहा है। नीट छात्रा मर्डर केस में अब तक खुलासा नहीं हो पाया। सरकार ने खुद को बचाने के लिए इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी है। सांसद मीसा भारती ने कहा कि हमलोगों ने नीट की छात्रा को न्याय दिलाने की मांग की है। बिहार की जनता के साथ यह सरकार गलत कर रही है। महिलाओं की इतनी घृणा क्यों हैं इन्हें? इसका जवाब देना होगा। 
Trending Videos

Ruckus over death of NEET student: RJD MPs protest outside Parliament, Bihar Assembly also protests NDA
राजद विधायक भाई वीरेंद्र। - फोटो : अमर उजाला

जानिए विधानसभा परिसर में राजद विधायक ने क्या कहा?
राजद विधायवक भाई वीरेंद्र ने कहा कि आज से बजट सत्र की शुरुआत हो रही है। तीन फरवरी से प्रश्न काल होगा। हमलोग सरकार की हर गलत नीतियों क विरोध करेंगे। आज देख रहे हैं नीट छात्रा मर्डर केस में नीतीश सरकार किस तरह से असमंजस में है। सरकार कटघरे में खड़ी है। कार्रवाई इसलिए नहीं हो रही है कि एनडीए के बड़े नेताओं के परिवार का नाम इस केस में है। इसलिए सरकार न भेद खोल रही है और न कार्रवाई कर रही है। जनता के हितों के सवाल को राष्ट्रीय जनता दल उठाएगा। राज्यपाल के अभिभाषण पर भाई वीरेंद्र ने कहा कि सरकार जो लिखकर देती है, वही महामहिम पढ़ते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed