सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhojpur: Intermediate exams begin at 39 centers under strict surveillance more than 41000 students participate

Bihar: भोजपुर के 39 केंद्रों पर कड़ी निगरानी में शुरू हुई इंटर परीक्षा, 41 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर Published by: पटना ब्यूरो Updated Mon, 02 Feb 2026 09:23 AM IST
विज्ञापन
सार

Bhojpur News: भोजपुर जिले के 39 परीक्षा केंद्रों पर इंटरमीडिएट परीक्षा कड़े सुरक्षा इंतजामों के साथ शुरू हुई। इसमें 41,383 परीक्षार्थी शामिल हैं। प्रशासन और पुलिस की सख्त निगरानी में परीक्षा को नकलमुक्त और शांतिपूर्ण तरीके से कराया जा रहा है।

Bhojpur: Intermediate exams begin at 39 centers under strict surveillance more than 41000 students participate
इंटर परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा भोजपुर जिले के 39 परीक्षा केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच शुरू हो गई है। इस परीक्षा में जिले भर से कुल 41,383 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा केंद्र आरा शहर के अलावा जगदीशपुर और पीरो अनुमंडल क्षेत्रों में भी बनाए गए हैं, जहां छात्र-छात्राएं परीक्षा दे रहे हैं।

Trending Videos

 
दो पालियों में हो रही है परीक्षा
इंटरमीडिएट परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया जा रहा है। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 12:45 बजे तक जबकि दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक निर्धारित है। परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी गई है, ताकि समय पर सभी औपचारिकताएं पूरी की जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंटर परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी
 
परीक्षा केंद्रों पर प्रशासनिक निगरानी
परीक्षा को नकलमुक्त और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए हर केंद्र पर दंडाधिकारी और पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसके साथ ही पूरे जिले में उड़न दस्ता और फ्लाइंग स्क्वायड का गठन किया गया है, जो लगातार परीक्षा की निगरानी कर रहा है। परीक्षा केंद्रों के बाहर निषेधाज्ञा लागू की गई है और किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।

पढ़ें- Bihar News: मुजफ्फरपुर मेडिकल कॉलेज में मरीज की मौत पर हंगामा, परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का लगाया आरोप
 
जिला प्रशासन ने की पूरी तैयारी
इस संबंध में भोजपुर के जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया ने बताया कि 2 फरवरी से 13 फरवरी तक चलने वाली इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। केंद्र अधीक्षकों और तैनात दंडाधिकारियों को ब्रीफिंग के माध्यम से स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए हैं, ताकि परीक्षा भयमुक्त वातावरण में संपन्न हो सके।
 
पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क
भोजपुर के पुलिस अधीक्षक राज ने कहा कि परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था या गड़बड़ी की स्थिति उत्पन्न न हो।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed