सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News: speeding hyva truck dragged e-rickshaw on Bariarpur-Sultanganj road, driver died on spot

Accident Today: तेज रफ्तार हाईवा ने ई-रिक्शा को टक्कर मारकर घसीटा, चालक की मौके पर मौत; आरोपी ट्रक चालक फरार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Mon, 02 Feb 2026 09:34 AM IST
विज्ञापन
सार

Munger News: मुंगेर के बरियारपुर–सुल्तानगंज मार्ग पर कल्याणपुर हाट के पास तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा को टक्कर मारकर घसीट दिया। हादसे में चालक विकास कुमार की मौके पर मौत हो गई। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश कर रही है।

Munger News: speeding hyva truck dragged e-rickshaw on Bariarpur-Sultanganj road, driver died on spot
हाईवा ट्रक ने ई-रिक्शा को घसीटा (सांकेतिक) - फोटो : AI Image- Freepik
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

मुंगेर जिले के बरियारपुर–सुल्तानगंज मुख्य मार्ग पर कल्याणपुर हाट के पास रविवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार हाईवा ट्रक ने एक ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी, जिसके बाद ट्रक ई-रिक्शा को कुछ दूरी तक घसीटता चला गया। इस हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

Trending Videos

 
मृतक की पहचान
मृतक की पहचान गांधीपुर गांव निवासी कृष्णदेव मंडल के 32 वर्षीय पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, विकास रोजगार के सिलसिले में दिल्ली में रहता था, लेकिन करीब तीन महीने पहले घर लौटा था। वह परिवार के भरण-पोषण के लिए ई-रिक्शा चलाकर अपनी पत्नी निशा देवी और दो-तीन बच्चों का पालन-पोषण कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताई हादसे की भयावहता
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विकास सुल्तानगंज की ओर से ई-रिक्शा लेकर आ रहा था, तभी बरियारपुर की ओर से जा रहे तेज रफ्तार हाईवा ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक को संभलने का कोई मौका नहीं मिला।

पढ़ें- Bihar News: मुजफ्फरपुर मेडिकल कॉलेज में मरीज की मौत पर हंगामा, परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का लगाया आरोप
 
हादसे के बाद चालक फरार, परिवार में कोहराम
घटना के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही विकास की पत्नी और मां चमेली देवी घटनास्थल पर पहुंचीं, जहां उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया। आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।
 
पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
सूचना मिलने पर बरियारपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed