सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : police solved theft case two arrested with ₹14 lakh cash and bank cheque

Bihar News: 16 लाख की चोरी का खुलासा, 14 लाख नगद और चेकबुक के साथ दो गिरफ्तार, एक फरार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 22 Feb 2026 04:09 PM IST
विज्ञापन
सार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में प्लाईवुड दुकान से करीब 16 लाख रुपये की चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। गरहा थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद एसडीपीओ टाउन बिनीता सिन्हा के नेतृत्व में टीम बनाई गई।

Muzaffarpur Bihar news : police solved theft case two arrested with ₹14 lakh cash and bank cheque
सिटी एसपी जानकारी देते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में करीब 16 लाख रुपये की चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 14 लाख रुपये नगद और कई बैंक की चेकबुक बरामद की है।पुलिस के अनुसार यह गिरोह बड़े दुकानों को निशाना बनाकर चोरी की वारदात करता था। पुलिस अब इनके पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


गरहा थाना क्षेत्र के प्लाईवुड व्यवसायी संतोष कुमार ने अपनी दुकान से एल्यूमीनियम की कई सामग्री चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले की जांच के लिए एसडीपीओ टाउन बिनीता सिन्हा के नेतृत्व में टीम बनाई गई। जांच में पता चला कि चोरी की घटना को करजा थाना क्षेत्र के रहने वाले प्रवेश कुमार ने अंजाम दिया था। वह फिलहाल फरार है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि प्रवेश ने चोरी का सामान बेच दिया था।

दो आरोपी गिरफ्तार, 14 लाख नगद बरामद
पुलिस ने कांटी थाना क्षेत्र के हर्ष उर्फ गोलू और बोचहा थाना क्षेत्र के संजीत कुमार को गिरफ्तार किया। दोनों से पूछताछ के दौरान 14 लाख रुपये नगद और आठ बैंक चेकबुक बरामद की गई। पूछताछ में दोनों ने घटना में अपनी भूमिका स्वीकार की है। इसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है।
 

पढे़ं;  दुकान बंद कर रहे व्यापारी पर बरसी गोलियां, एसआईटी की ताबड़तोड़ कार्रवाई में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

फरार आरोपी की तलाश जारी
फरार आरोपी प्रवेश कुमार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार आरोपी हर्ष उर्फ गोलू पेशे से ब्रोकर बताया जा रहा है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी भी जुटा रही है।

सिटी एसपी का बयान
सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि चोरी के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक फरार है। उनके पास से 14 लाख रुपये नगद और कई बैंक चेकबुक बरामद की गई हैं। गिरोह की जांच की जा रही है। अब तक की जांच में कई चोरी के मामलों में इनका नाम सामने आया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed