सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Muzaffarpur Bihar news : school teacher died in road accident who return after finish his duty

Bihar News: सड़क हादसे में शिक्षक की दर्दनाक मौत, स्कूल से ड्यूटी कर लौटने के दौरान कंटेनर ने रौंदा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Wed, 18 Feb 2026 08:22 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: मुजफ्फरपुर जिले में सड़क हादसे में शिक्षक की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक यह हादसा उस वक्त हुआ जब  शिक्षक स्कूल से ड्यूटी कर लौट रहे थे।  

Muzaffarpur Bihar news : school teacher died in road accident who return after finish his duty
मृतक शिक्षक की फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले में एक सड़क दुर्घटना में शिक्षक की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक शिक्षक अपने स्कूल से बाइक से लौट रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। यह हादसा गरहा थाना क्षेत्र के मुजफ्फरपुर–दरभंगा फोर लेन के पास हुआ।

Trending Videos


ओमकार ठाकुर के रूप में हुई मृतक की पहचान
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। मृतक शिक्षक की पहचान काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के निवासी ओमकार ठाकुर (48 वर्ष) के रूप में की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एग्जाम इंचार्ज के पद पर कार्यरत थे ओमकार
जानकारी के अनुसार, ओमकार ठाकुर जिले के बोचहा थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल में एग्जाम इंचार्ज के पद पर कार्यरत थे। वे आज अपनी ड्यूटी समाप्त करके लौट रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में उनकी मौत मौके पर ही हो गई और वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

ये भी पढ़ें: स्कूल से लौट रहे छात्र को बदमाशों ने सिर में मारी गोली, कोमा में जिंदगी और मौत से लड़ रहा जंग

पुलिस ने क्या बताया?

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार, स्कूल के शिक्षक और छात्र-छात्राओं में गहरा शोक छा गया है। गरहा थाना प्रभारी ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed