सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Raxaul-Tirupati Express gets approval big relief for passengers from border areas Motihari Bihar

Bihar: बिहार के लोगों को रेलवे की सौगात, दक्षिण भारत जाने वाली इस ट्रेन को दी रोजाना चलाने की मंजूरी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Mon, 30 Mar 2026 11:21 AM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: बिहार के रक्सौल से तिरुपति के लिए नई नियमित एक्सप्रेस ट्रेन सेवा को मंजूरी मिलने से सीमावर्ती क्षेत्रों के यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। अब सीधे कनेक्शन से यात्रा आसान होगी और समय व खर्च दोनों की बचत होगी। 

Raxaul-Tirupati Express gets approval big relief for passengers from border areas Motihari Bihar
भारतीय रेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पूर्वी चंपारण के भारत-नेपाल सीमा से सटे रक्सौल स्टेशन से दक्षिण भारत के प्रमुख तीर्थस्थल तिरुपति तक नई नियमित ट्रेन सेवा को रेल मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है। ट्रेन संख्या 17434/17433 'रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस'अब नियमित रूप से संचालित होगी। इस फैसले से भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र के रक्सौल सहित पूरे चंपारण के रेल यात्रियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो गई है।

Trending Videos


विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिम चंपारण के सांसद की मेहनत रंग लाई
पश्चिम चंपारण के सांसद डॉ. संजय जायसवाल के लगातार प्रयासों को इस उपलब्धि का श्रेय दिया जा रहा है। उन्होंने रेल मंत्री से व्यक्तिगत रूप से मिलकर इस ट्रेन को नियमित करने की मांग की थी, जिसे अब स्वीकृति मिल गई है। सांसद ने इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त किया है।

तिरुपति जाने में इलाके के लोगों को होती थी दिक्कत
अब तक रक्सौल और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को तिरुपति जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। सीधी ट्रेन सेवा के अभाव में यात्रियों को कई बार ट्रेन बदलनी पड़ती थी, जिससे समय और धन दोनों की अधिक खपत होती थी। नई ट्रेन सेवा शुरू होने से यात्रा अब सुगम और सुलभ हो जाएगी।

उत्तर और दक्षिण भारत के बीच आध्यात्मिक सेतु का कार्य करेगी ट्रेन
सांसद डॉ. जायसवाल ने बताया कि यह ट्रेन केवल परिवहन सुविधा ही नहीं है, बल्कि उत्तर भारत और दक्षिण भारत के बीच सांस्कृतिक और आध्यात्मिक सेतु का कार्य भी करेगी। यह सेवा नेपाल स्थित पशुपतिनाथ मंदिर और दक्षिण भारत के मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों को जोड़ने में भी सहायक होगी, जिससे इसका धार्मिक दृष्टिकोण से भी विशेष महत्व है। 

ये भी पढ़ें: विधान परिषद् नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, MLC पद से इस्तीफा भिजवाया; अब भी सीएम हैं

लोगों में खुशी की लहर
घोषणा के बाद क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने केंद्र सरकार के इस निर्णय का स्वागत किया है। रक्सौल विधायक प्रमोद सिन्हा सहित कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सांसद के प्रयासों की सराहना की है। लोगों का मानना है कि इस नई ट्रेन सेवा से क्षेत्र में व्यापार, पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी, जिससे सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed