सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   80 LPG cylinders found in Mayor’s hotel, administration’s raid creates panic

संकट के बीच LPG की कालाबाजारी? महापौर के होटल में मिले 80 LPG सिलिंडर, प्रशासन की छापेमारी से मचा हड़कंप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Mon, 30 Mar 2026 05:15 PM IST
विज्ञापन
सार

बेतिया में प्रशासन ने मेयर गरिमा देवी सिकारिया के भोला इन होटल में छापा मारकर 80 एलपीजी सिलेंडर बरामद किए हैं। प्रशासन ने 2 घंटे में दस्तावेज न देने पर एफआईआर की चेतावनी दी है।
 

80 LPG cylinders found in Mayor’s hotel, administration’s raid creates panic
बेतिया में एक होटल से 80 LPG सिलेंडर बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार के बेतिया में जिला प्रशासन की एक बड़ी कार्रवाई ने पूरे जिले में हलचल मचा दी है। नगर क्षेत्र के वृंदावनवाला भोला इन होटल में जांच टीम के पहुंचते ही माहौल एकदम बदल गया। छापेमारी में करीब 80 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद हुए और सबसे बड़ी बात यह कि यह होटल बेतिया नगर निगम की मेयर गरिमा देवी सिकारिया का बताया जा रहा है।
Trending Videos


होटल से बरामद हुए 80 सिलेंडर
जिला प्रशासन के निर्देश पर अधिकारियों की एक टीम होटल परिसर में पहुंची और गहन तलाशी ली। इस दौरान होटल में छुपाए गए करीब 80 एलपीजी सिलेंडर बरामद हुए जिसे देखकर मौके पर मौजूद अधिकारी और स्थानीय लोग हैरान रह गए। इतनी बड़ी संख्या में सिलेंडरों का मिलना नियमों के उल्लंघन की ओर साफ इशारा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2 घंटे में दस्तावेज नहीं देने पर एफआईआर
अधिकारियों ने होटल प्रबंधन को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि सभी जरूरी और वैध दस्तावेज 2 घंटे के भीतर प्रस्तुत किए जाएं। अगर तय समय में कागजात नहीं दिए गए तो संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

महापौर गरिमा देवी सिकारिया का है होटल
सबसे चर्चित पहलू यह है कि यह होटल बेतिया नगर निगम की मेयर गरिमा देवी सिकारिया का बताया जा रहा है। इस खुलासे के बाद पूरे जिले में राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा का बाजार गर्म हो गया। प्रशासन का कहना है कि जांच पूरी तरह निष्पक्ष तरीके से की जा रही है और किसी भी व्यक्ति या पद को नियमों से ऊपर नहीं माना जाएगा।

ये भी पढ़ें- Bihar News: 70 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों धराए लिपिक और स्टोनो, निगरानी टीम की बड़ी कार्रवाई

स्थानीय व्यापारियों में मची हलचल
इस छापेमारी के बाद स्थानीय व्यापारियों और होटल संचालकों में भी सतर्कता देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से अवैध गतिविधियों पर लगाम लगेगी और नियमों का पालन सुनिश्चित होगा। फिलहाल प्रशासन की टीम दस्तावेजों की जांच में जुटी है और जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed