{"_id":"6a60781eb585a0a3260267d8","slug":"muzaffarpur-bihar-news-shocking-murder-of-youth-in-muzaffarpur-motihari-nh-27-body-found-blood-stained-on-the-road-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1376-4528889-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: NH-28 पर सनसनीखेज वारदात! बदमाशों ने युवक को गोलियों से भूना, खून से लथपथ मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: NH-28 पर सनसनीखेज वारदात! बदमाशों ने युवक को गोलियों से भूना, खून से लथपथ मिला शव
Wed, 22 Jul 2026 02:05 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 02:05 PM IST
सार
मुज़फ्फरपुर के मोतीपुर थाना क्षेत्र स्थित एनएच-28 ओवरब्रिज के पास एक अज्ञात युवक का खून से सना शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। घटनास्थल से सात खोखे बरामद हुए हैं। पुलिस ने एफएसएल की मदद से साक्ष्य जुटाए हैं और मामले के खुलासे के लिए एसआईटी का गठन किया है।
विज्ञापन
अज्ञात युवक की गोली मारकर बीच सड़क पर हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिले में बेखौफ बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक का खून से सना शव सड़क किनारे मिला है। यह पूरी घटना जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र स्थित एनएच-28 के ओवरब्रिज की बताई जा रही है। ओवरब्रिज के पास शव मिलने की सूचना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि मध्यरात्रि के बाद अज्ञात बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मोतीपुर थाना क्षेत्र में हुई इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
मौके पर डायल-112 टीम पहुंची
घटना की सूचना मिलते ही एनएचएआई की एंबुलेंस और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। मेडिकल टीम ने युवक को मृत घोषित किया, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। मोतीपुर थाना क्षेत्र में हुई गोली मारकर हत्या की सूचना के बाद घटना की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर, डीएसपी वेस्ट सुचित्रा कुमारी और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम ने घटनास्थल की वैज्ञानिक जांच की और खून के नमूनों सहित अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए।
ये भी पढ़ें- Bihar: मंत्री के भरोसे से नहीं चला काम तो अध्यक्ष बोले- मेरी गारंटी है; सत्तारूढ़ विधायकों ने ही सरकार को घेरा
विज्ञापन
पुलिस ने घटनास्थल से सात खोखे बरामद किए
मृतक युवक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। वह जींस और चेक शर्ट पहने हुए था। पुलिस ने घटनास्थल से सात खोखे बरामद किए हैं। आशंका है कि अपराधियों ने युवक पर कई राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।
इस पूरे मामले में ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि मोतीपुर थाना क्षेत्र से एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। युवक के सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में भी गोली लगी है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया कि घटना किसने और किन कारणों से अंजाम दी, इन सभी बिंदुओं पर गहन जांच की जा रही है। मामले के शीघ्र खुलासे के लिए एसआईटी का गठन कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर भी कार्रवाई की जा रही है।