सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News: SI Suspended for Lapses in Investigation, Explanation Sought from Other Officers

Muzaffarpur News: अनुसंधान में लापरवाही पर मनियारी थाने के दारोगा निलंबित, अन्य अधिकारियों से भी जवाब तलब

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Wed, 11 Feb 2026 03:33 PM IST
विज्ञापन
सार

मुजफ्फरपुर पुलिस विभाग में लापरवाही पर मनियारी थाने के एक दारोगा को निलंबित कर दिया गया है, जबकि अन्य अधिकारियों पर भी कार्रवाई की तलवार लटक रही है।

Muzaffarpur News: SI Suspended for Lapses in Investigation, Explanation Sought from Other Officers
लापरवाही बरतने मामले में एसएसपी का एक्शन
विज्ञापन

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर कन्हैया कुमार को एसएसपी कांतेश मिश्रा ने निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई विभिन्न अपराधों के अनुसंधान में बरती जा रही लापरवाही और शिथिलता के आरोप में की गई है। आंतरिक समीक्षा में दोषी पाए जाने के बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें केवल जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।
Trending Videos


बताया जा रहा है कि इससे पहले भी एसएसपी द्वारा थाना प्रभारी सहित कई दारोगाओं को कार्रवाई के दायरे में लिया गया है। वहीं मिठनपुरा थाना प्रभारी को भी लापरवाही के आरोप में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। एसएसपी ने उनसे स्पष्टीकरण मांगा है कि क्यों न उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bihar News: पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ कुख्यात अपराधी राजीव उर्फ सूर्या, पैर में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

एसएसपी ने स्पष्ट किया है कि पुलिस विभाग में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। औचक निरीक्षण के दौरान कई खामियां सामने आने के बाद संबंधित थानाध्यक्षों को कड़ी चेतावनी दी गई है। सदर थाना क्षेत्र में हुई घटना के बाद जारी दिशा-निर्देशों के बावजूद क्षेत्र में भ्रमणशील नहीं पाए जाने पर भी स्पष्टीकरण मांगा गया है।

इसके साथ ही लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन, वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी, सीसीटीएनएस अपडेट रखने, रात्रि गश्ती को प्रभावी बनाने, अवैध शराब एवं खनन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई तथा वाहन चेकिंग को मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं। एसएसपी ने साफ कहा है कि नियमों की अनदेखी करने वाले पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ आगे भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed