सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bihar ›   sub inspector died in road accident who returned his home truck driver flee away Muzaffarpur Bihar

Bihar News: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दरोगा को कुचला, हुई दर्दनाक मौत, अगले साल होने वाले थे सेवानिवृत्त

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Wed, 29 Apr 2026 07:52 AM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र में एनएच-28 पर हुए सड़क हादसे में बिहार पुलिस के सब-इंस्पेक्टर ओम प्रकाश मिश्रा की दर्दनाक मौत हो गई। वे मधुबनी में तैनात थे और किसी काम से मुजफ्फरपुर आए थे।

sub inspector died in road accident who returned his home truck driver flee away Muzaffarpur Bihar
सब इंस्पेक्टर की सड़क हादसे में मौत - फोटो : हाईस्कूल के टॉपर को रुपये व प्रमाण पत्र देते सेवानिवृत्त शिक्षक प्रेम सागर वर्मा।
विज्ञापन

विस्तार

मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर एनएच-28 पर सकरा थाना क्षेत्र में । मंगलवार की देर रात एक ट्रक की ठोकर से बिहार पुलिस के एसआई की मौत हो गई। मृतक सब-इंस्पेक्टर की पहचान जिले के सकरा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर बघनगरी गांव निवासी ओम प्रकाश मिश्रा के रूप में हुई है। वह वर्तमान में मधुबनी जिले में एसआई के पद पर पदस्थापित थे और किसी काम के सिलसिले में मुजफ्फरपुर आए हुए थे।

Trending Videos

आईडी कार्ड से हुई मृतक की पहचान
यह घटना सकरा थाना क्षेत्र के एनएच-28 स्थित मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर मार्ग पर मारकन चौक के निकट मंगलवार रात की है। बताया गया है कि एक ट्रक ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। ट्रक की ठोकर से बाइक सवार एसआई ओम प्रकाश मिश्रा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और उनके पास से मिले बिहार पुलिस के आईडी कार्ड से उनकी पहचान की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर लौटते समय हुआ हादसा

वे सकरा प्रखंड के जगदीशपुर बघनगरी गांव के निवासी थे। बताया गया कि वे मधुबनी जिले में एसआई के पद पर कार्यरत थे और किसी काम से मुजफ्फरपुर गए थे। इसी दौरान वे मुजफ्फरपुर से अपने घर लौट रहे थे। घर से करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

ये भी पढ़ें: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी पर कसा तंज, सीएम पर भी किया हमला; जानिए वजह

ट्रक चालक मौके से फरार
घटना को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिवार में दो पुत्र और दो पुत्री हैं। बताया गया कि वे अगले साल सेवानिवृत्त होने वाले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed