{"_id":"696062486b7356636e0d595e","slug":"muzaffarpur-bihar-news-temprature-falling-in-muzaffarpur-again-cold-wave-made-people-trouble-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1376-3822524-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: ठंड के ट्रिपल अटैक से बढ़ी परेशानी, बर्फीली हवाओं और कोहरे से आमजन परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: ठंड के ट्रिपल अटैक से बढ़ी परेशानी, बर्फीली हवाओं और कोहरे से आमजन परेशान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 08:55 AM IST
विज्ञापन
सार
मुजफ्फरपुर जिले में लगातार घटते तापमान और तेज पछुआ हवाओं के कारण आम लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है और पूरे जिले में सुबह के समय कोहरा तथा बर्फीली हवाओं की वजह से शीतलहर जैसी स्थिति बनी हुई है।
बर्फीली हवाओं और कोहरे के बीच लोगों की बढ़ी मुश्किल
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिले में ठंड के ट्रिपल अटैक से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। पछुआ हवाओं के साथ बढ़ी कनकनी ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। पारा लुढ़कते ही हालात और गंभीर हो गए हैं। जिले में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जिसके बाद आम लोगों की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं।
जिले में हाड़ कंपाने वाली ठंड से फिलहाल कोई राहत नहीं मिलती दिख रही है। इसे देखते हुए राज्य मौसम विभाग ने शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया है। लगातार बढ़ती ठंड के कारण जिला प्रशासन ने भी लोगों से सतर्क रहने और ठंड से बचाव के उपाय अपनाने की अपील की है, ताकि इसका असर बच्चों और बुजुर्गों पर न पड़े। ठंडी पछुआ हवाओं के कारण लोग मॉर्निंग वॉक से भी परहेज कर रहे हैं, जिससे स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।
सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहता है, इसके बाद दिनभर पछुआ और बर्फीली हवाएं चलने से पूरे जिले में शीतलहर जैसी स्थिति बनी हुई है। ग्रामीण इलाकों से लेकर शहर तक ठंड का असर साफ तौर पर देखा जा रहा है। इस भीषण ठंड का सबसे ज्यादा असर आम लोगों की रोजमर्रा की गतिविधियों पर पड़ रहा है, खासकर शहर में फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले लोग इससे सबसे अधिक प्रभावित हैं।
ये भी पढ़ें- Bihar: प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार यहां पहुंचे सरावगी, शराबबंदी व कानून-व्यवस्था पर जानें क्या बोले?
ठंड से बचाव के लिए जिला प्रशासन की ओर से शहर के विभिन्न स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है, ताकि कोई भी ठंड का शिकार न हो। मौसम विभाग ने बताया है कि शीतलहर, बर्फीली हवाओं और कोहरे के कारण जिले में लोगों को एक साथ तीन तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले दो से तीन दिनों तक ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है।
Trending Videos

मौसम विभाग के अनुसार मुजफ्फरपुर में लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। फिलहाल जिले का न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। ठंड के कारण सुबह से करीब 10 बजे तक और शाम 4 बजे के बाद से सुबह तक बर्फीली हवाओं के चलते लोगों की परेशानी बनी हुई है। अधिकांश लोग घरों में दुबके हुए हैं और अलाव का सहारा ले रहे हैं।