सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Temperature drops in Muzaffarpur district, dense fog slows down traffic, common man's difficulties increase

Weather Today: कोहरे में अब भी सावधानी बरतें! रात में निकलना मुश्किल, मुजफ्फरपुर में पारा भी गिरा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Mon, 09 Feb 2026 11:08 AM IST
विज्ञापन
सार

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में तापमान गिरकर 9 डिग्री पहुंचने से ठंड बढ़ गई है। घने कोहरे और पछुआ हवाओं के कारण जनजीवन व यातायात प्रभावित हुआ। मौसम विभाग ने एहतियात की सलाह देते हुए अगले कुछ दिनों में राहत की संभावना जताई है।

Temperature drops in Muzaffarpur district, dense fog slows down traffic, common man's difficulties increase
मुजफ्फरपुर में लुढ़का पारा, कोहरे से थमी रफ्तार (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : AI Image- Freepik
विज्ञापन

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। न्यूनतम तापमान गिरकर 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फरवरी महीने में यह अब तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान बताया जा रहा है, जिससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई है।

Trending Videos

 
कोहरे ने थामी रफ्तार, यातायात पर असर
सुबह के समय जिलेभर में घने कोहरे की चादर छाई रही। कम दृश्यता के कारण शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। कई सड़कों पर विजिबिलिटी महज 40 मीटर तक सिमट गई, जिससे वाहन चालकों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पछुआ हवा से बढ़ी कनकनी
ठंड के साथ-साथ तेज पछुआ हवाओं ने भी लोगों को सिहरने पर मजबूर कर दिया। करीब 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं के कारण दिन में भी ठंड का एहसास बना रहा। सुबह और शाम के समय ठिठुरन अधिक महसूस की जा रही है।

पढ़ें- 'मैं ससुराल नहीं जाऊंगी': सारी तैयारियां रह गईं, दुल्हन ने वरमाला डालने से किया इनकार; वजह पर पुलिस की भी नजर
 
मौसम में बदलाव की वजह
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण जिले में ठंड और कोहरे की स्थिति बनी हुई है। इसी वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
 
पूसा मौसम विभाग ने अगले एक दिन तक ऐसी ही स्थिति बने रहने की चेतावनी दी है। विभाग ने लोगों से गर्म कपड़ों का उपयोग करने और कोहरे के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है। हालांकि, मौसम विभाग ने यह भी संकेत दिया है कि अगले दो-तीन दिनों में मौसम में कुछ राहत मिलने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed