सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : traceless child dead body found in pond family says its murder

Bihar News: मुजफ्फरपुर में छह दिन से लापता पांच वर्षीय अयान का शव पोखर से बरामद, हत्या की आशंका

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 08 Feb 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
सार

मुजफ्फरपुर के बेनीबाद थाना क्षेत्र के शिवदाहा गांव में छह दिन से लापता पांच वर्षीय मो. अयान का शव पोखर से बरामद हुआ। पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है और पोस्टमार्टम के लिए शव मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। मामले की जांच चल रही है।

Muzaffarpur Bihar news : traceless child dead body found in pond family says its murder
गायब बच्चे का डेड बॉडी बरामद
विज्ञापन

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के बेनीबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवदाहा गांव में एक पांच वर्षीय बच्चे का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मो. अयान के रूप में हुई है, जो बीते छह दिनों से लापता था। बच्चे का शव उसके घर से कुछ ही दूरी पर स्थित एक पोखर से बरामद किया गया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

Trending Videos

शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। बच्चे का शव मिलने की खबर गांव में आग की तरह फैल गई, जिसके बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

टॉफी लेने निकला था बच्चा, फिर नहीं लौटा
दरअसल, शिवदाहा बैरेल गांव निवासी आंगनबाड़ी सेविका शहनाज प्रवीण ने बताया कि उनका बेटा मो. अयान 2 फरवरी को दोपहर करीब ढाई बजे घर से टॉफी लेने के लिए निकला था। कुछ देर बाद वह घर लौटा, लेकिन इसी दौरान परिवार के सदस्य घरेलू कामों में व्यस्त हो गए। जब कुछ समय बाद बच्चे की तलाश की गई तो वह घर में नहीं मिला।परिजनों ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई और लगातार उसकी तलाश की जा रही थी।


ये भी पढ़ें- Bihar News : प्रशांत किशोर अब शुरू कर रहे हैं बिहार नवनिर्माण यात्रा, विधानसभा चुनाव में मिली थी करारी हार

पोखर से मिला शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
पूरे मामले में बेनीबाद थाना प्रभारी ने बताया कि लापता बच्चे का शव गांव के एक पोखर से बरामद किया गया है। पुलिस लगातार बच्चे की खोजबीन कर रही थी। सोमवार को पोखर के पास शव मिलने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच सभी बिंदुओं पर की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

गायब बच्चे का डेड बॉडी बरामद

गायब बच्चे का डेड बॉडी बरामद

 

गायब बच्चे का डेड बॉडी बरामद

गायब बच्चे का डेड बॉडी बरामद

 

गायब बच्चे का डेड बॉडी बरामद

गायब बच्चे का डेड बॉडी बरामद

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed