{"_id":"6a0a92380adf039a940cdd75","slug":"muzaffarpur-bihar-news-traceless-minor-young-dead-body-found-in-pond-police-investigate-more-detail-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1376-4295248-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: घर से निकला 13 साल का किशोर, अगले दिन तालाब में मिला शव, पहचान होते ही गांव में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: घर से निकला 13 साल का किशोर, अगले दिन तालाब में मिला शव, पहचान होते ही गांव में मचा कोहराम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 11:15 AM IST
विज्ञापन
सार
Bihar: मुजफ्फरपुर जिले में सोमवार सुबह एक 13 वर्षीय किशोर का शव तालाब से बरामद होने के बाद सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रितेश कुमार के रूप में हुई है, जो रविवार दोपहर से घर से लापता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
तालाब में मिला किशोर का शव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र के महरौली गांव में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के एक पोखर से 13 वर्षीय किशोर का शव बरामद किया गया। शव मिलने की खबर के बाद मौके पर स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान रितेश कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
रविवार दोपहर से लापता था किशोर
घटना को लेकर बताया जा रहा है कि रितेश रविवार दोपहर घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों ने आसपास काफी खोजबीन की और लोगों से जानकारी जुटाई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार सुबह तालाब में मिला शव
सोमवार सुबह गांव के लोगों की नजर पोखर में तैरते शव पर पड़ी। इसके बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई। शव की पहचान होते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। इस दर्दनाक घटना के बाद गांव के लोगों की आंखें भी नम हो गईं।
मुखिया प्रतिनिधि ने जताई हादसे की आशंका
स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि राहुल कुमार ने बताया कि किशोर का शव गांव के एक पोखर से बरामद हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि नहाने के दौरान यह हादसा हुआ होगा। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया। ग्रामीणों के अनुसार मृतक का परिवार काफी गरीब है।
ये भी पढ़ें: 40 लाख की लूट का खूंखार आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर होने से बचा, दोनों घुटनों में लगी गोली, मचा हड़कंप
पुलिस कर रही मामले की जांच
औराई थाना प्रभारी हेमलता कुमारी ने बताया कि पोखर से एक किशोर का शव बरामद किया गया है। शव को बाहर निकालकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।