{"_id":"6a6cef3a2e500cb139005aa7","slug":"muzaffarpur-bihar-news-two-bike-collied-with-each-other-three-injured-panic-one-critical-police-investigate-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1376-4564217-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: एनएच-722 पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन लोग घायल; एक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: एनएच-722 पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन लोग घायल; एक की हालत गंभीर
Sat, 01 Aug 2026 09:05 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 09:05 AM IST
सार
मुजफ्फरपुर के करजा थाना क्षेत्र में एनएच-722 पर शुक्रवार रात दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को पहले सीएचसी मड़वन और बाद में एसकेएमसीएच रेफर किया गया। घायलों में नारायण पासवान की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिले के करजा थाना क्षेत्र स्थित मड़वन के रेवा रोड पर एनएच-722 पर शुक्रवार रात दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। हादसे में दोनों बाइकें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। आनन-फानन में सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मड़वन पहुंचाया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
दो बाइकें आमने-सामने टकराईं
बताया जा रहा है कि करजा थाना क्षेत्र के रेवा रोड स्थित एनएच-722 पर अख्तियारपुर के समीप शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर की तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़वन पहुंचाया।
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
घायलों की पहचान गबसरा निवासी नारायण पासवान, जैतपुर निवासी संजय कुमार महतो तथा धनुपरा निवासी लखींद्र महतो के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तीनों को बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। दुर्घटना में घायल नारायण पासवान की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। वह पेशे से बिजली मिस्त्री हैं। वहीं, अन्य दोनों घायलों के पेशे की जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस ने घटना की सूचना उनके परिजनों को दे दी है। घटना की जानकारी मिलने पर करजा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। इस दौरान पुलिस ने घटनास्थल से दोनों क्षतिग्रस्त बाइकें जब्त कर लीं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- देवेश कुमार के इस्तीफे पर छिड़ा घमासान, दीपक प्रकाश बोले- पटना में क्या हो रहा, इसकी जानकारी नहीं
थानाध्यक्ष राम एकबाल प्रसाद ने बताया कि हादसे में दो बाइकों पर सवार तीन लोग घायल हुए हैं। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण सड़क का तीखा मोड़ और बाइकों की तेज रफ्तार माना जा रहा है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।