सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news :two party clashed over car parking three people injured police investigate

Bihar: मुजफ्फरपुर में गाड़ी साइड को लेकर भड़का बवाल, बीयर की बोतल से फोड़ा सिर; मुखिया पति समेत तीन घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Thu, 19 Feb 2026 12:08 PM IST
विज्ञापन
सार

मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र में गाड़ी साइड को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। बीयर की बोतल से हमले में मुखिया पति समेत तीन लोग घायल हो गए। एक पक्ष ने हत्या की साजिश का आरोप लगाया है। पुलिस जांच में जुटी है।

Muzaffarpur Bihar news :two party clashed over car parking three people injured police investigate
साइड लेने को लेकर भड़का विवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के बिशनपुर बघनगरी गांव में बुधवार देर रात गाड़ी साइड देने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में बघनगरी की मुखिया बबीता देवी के पति रंजीत मिश्रा समेत तीन लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, गाड़ी को साइड देने के दौरान कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। आरोप है कि मारपीट के दौरान बीयर की बोतल से सिर पर वार किया गया। इस घटना में रंजीत मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष की रागिनी देवी और उनका पुत्र सम्राट कुमार भी जख्मी बताए जा रहे हैं। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। सभी घायलों को सकरा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से रंजीत मिश्रा को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुखिया बबीता कुमारी ने आरोप लगाया है कि यह सुनियोजित हमला था और उनके पति की हत्या की साजिश रची गई थी। उन्होंने कहा कि गाड़ी रोककर जानलेवा हमला किया गया और शराब की बोतल से सिर फोड़ा गया।


पढे़ं: छात्रा केस के बाद जहानाबाद में फिर सनसनी, दो सगी बहनें रहस्यमय ढंग से लापता; परिजन परेशान

वहीं दूसरे पक्ष के सम्राट कुमार का कहना है कि साइड लेने के दौरान विवाद हुआ और मारपीट शुरू हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले गाली-गलौज की गई और फिर हमला किया गया। सकरा थाना पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई है। तीन लोग घायल हैं और एक पक्ष द्वारा आवेदन दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed