{"_id":"69999155e30948ceee013e83","slug":"muzaffarpur-bihar-news-wanted-criminal-arrest-in-dozen-cases-of-ndps-loot-and-liquor-trade-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1376-3975750-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: ऑपरेशन क्लीन! कुख्यात अभय कुमार गिरफ्तार, शराब तस्करी और आर्म्स एक्ट तक के मामलों में था वांछित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: ऑपरेशन क्लीन! कुख्यात अभय कुमार गिरफ्तार, शराब तस्करी और आर्म्स एक्ट तक के मामलों में था वांछित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 06:02 PM IST
विज्ञापन
सार
मुजफ्फरपुर पुलिस ने विशेष अभियान के दौरान लंबे समय से फरार कुख्यात अपराधी अभय कुमार को पारू थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। आरोपी शराब और मादक पदार्थ की तस्करी के साथ-साथ आर्म्स एक्ट, लूट और मारपीट जैसे करीब एक दर्जन मामलों में वांछित था।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन
विस्तार
मुजफ्फरपुर पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान लंबे समय से फरार चल रहे कुख्यात बदमाश अभय कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी पारू थाना क्षेत्र से की गई है। आरोपी शराब की तस्करी, मादक पदार्थ की तस्करी और आर्म्स एक्ट के मामलों में शामिल था। पारू थाना की पुलिस ने सघन जांच के दौरान उसे पकड़ा। आरोपी के खिलाफ पारू थाना में करीब एक दर्जन मामले पहले से दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी अभियान के दौरान वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
एएसपी सरैया गरिमा ने दी जानकारी
इस पूरे मामले की जानकारी एएसपी सरैया गरिमा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी। उन्होंने बताया कि अभय कुमार एक कुख्यात बदमाश है और उसके खिलाफ पहले से लूट, मारपीट और अन्य कई गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश में जुटी थी।
पढ़ें: वैशाली में जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे और चाकू; 11 लोग हुए घायल
गुप्त सूचना पर कार्रवाई
एएसपी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए विशेष अभियान में आरोपी को पकड़ा गया। वह पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उससे सघन पूछताछ की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है। उसकी गिरफ्तारी से जिला पुलिस ने बड़ी राहत की सांस ली है।
Trending Videos