सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : wedding between school operator and teacher broke wall of age and religion

Bihar: मुजफ्फरपुर में 60 वर्षीय स्कूल संचालक ने शिक्षिका से रचाई शादी, तस्वीर वायरल होने पर मचा बवाल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 22 Feb 2026 11:41 AM IST
विज्ञापन
सार

मुजफ्फरपुर के औराई में 60 वर्षीय स्कूल संचालक की अपनी 28 वर्षीय शिक्षिका से शादी की तस्वीर वायरल होने पर विवाद बढ़ गया। शिक्षिका ने वीडियो में सहमति जताई, लेकिन परिजनों ने अपहरण का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई। पढ़ें

Muzaffarpur Bihar news : wedding between school operator and teacher broke wall of age and religion
दोनों ने रचाई शादी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र में एक निजी स्कूल के 60 वर्षीय संचालक की अपने ही स्कूल की शिक्षिका से शादी की तस्वीर वायरल होने के बाद इलाके में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। वायरल तस्वीर के बाद शिक्षिका के परिजनों ने अपहरण और अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।

Trending Videos

मामला औराई थाना क्षेत्र के एक निजी विद्यालय से जुड़ा है, जहां के संचालक राकेश साह (60) की शादी की तस्वीर उनकी ही स्कूल की शिक्षिका शाइस्ता प्रवीण (28) के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। दोनों अलग-अलग समुदायों से संबंध रखते हैं। राकेश साह चार बच्चों के पिता बताए जाते हैं, जबकि शिक्षिका की उम्र उनसे लगभग आधी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वायरल वीडियो में शिक्षिका ने वर्ष 2025 में अपनी मर्जी से शादी करने की बात कही है। वीडियो में वह यह भी कहती नजर आ रही हैं कि वह जहां भी हैं, खुश हैं और उन्हें किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं है। साथ ही उन्होंने अपने पति के परिवारवालों को परेशान नहीं करने की अपील भी की है।

हालांकि, शिक्षिका के परिजनों ने इस दावे को नकारते हुए अपहरण की आशंका जताई है। शिक्षिका के भाई ने शुक्रवार देर रात औराई थाने में आवेदन देकर बहन की बरामदगी की मांग की है। आवेदन में स्कूल संचालक समेत सात लोगों को आरोपित किया गया है। परिजनों का कहना है कि 18 फरवरी को शादी की नीयत से शिक्षिका का अपहरण किया गया। घटना के बाद से आरोपित के स्कूल और घर पर ताला लटका हुआ है। वहीं, वायरल जानकारी के अनुसार दोनों के नेपाल में होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।


पढ़ें: काम से लौटे मजदूर की कुएं में डूबकर मौत, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

इस मामले में औराई थाना प्रभारी ने बताया कि गुमशुदगी का आवेदन प्राप्त हुआ है। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपित फिलहाल फरार बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोनों को बरामद कर मामले की सच्चाई सामने लाई जाएगी। घटना के बाद गांव में दो पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है, जिसे देखते हुए पुलिस सतर्कता बरत रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed