फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   muzaffarpur kanti ntpc woman murder love affair hari paswan arrest manju devi bihar crime news

Bihar News: प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या, प्रेमी फरार; पिता गिरफ्तार, 8 साल के बच्चे की तलाश में पुलिस

Fri, 31 Jul 2026 09:57 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Fri, 31 Jul 2026 09:57 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में एनटीपीसी के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिली महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मृतका की पहचान अगले दिन मंजू देवी के रूप में हुई।

विज्ञापन
muzaffarpur kanti ntpc woman murder love affair hari paswan arrest manju devi bihar crime news
प्रेम प्रसंग में हुई हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में एनटीपीसी के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिली महिला की हत्या की गुत्थी सुलझाने का दावा पुलिस ने किया है। जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। मृतका की पहचान घटना के अगले दिन परिजनों ने कपड़ों के आधार पर की थी। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में शादी के दबाव को लेकर रची गई साजिश के बाद हत्या किए जाने की बात सामने आई है।

विज्ञापन

घटना के अगले दिन हुई महिला की पहचान

विज्ञापन

कांटी थाना क्षेत्र के एनटीपीसी के पास एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। शुरुआत में पुलिस उसकी पहचान नहीं कर सकी। अगले दिन परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर महिला के कपड़ों के आधार पर उसकी पहचान विनोद साह की 30 वर्षीय पुत्री मंजू देवी के रूप में की। इसके बाद परिजनों की शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मानवीय और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तारी

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने मानवीय और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए हरि पासवान को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के बेटे का मृतका के साथ प्रेम प्रसंग था। मामले में नामजद अन्य आरोपी फिलहाल फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह

पुलिस जांच में सामने आया है कि मंजू देवी एक निजी अस्पताल में स्टाफ के रूप में कार्यरत थी। इसी दौरान उसकी पहचान गांव के एक युवक से हुई और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। जांच में यह भी सामने आया कि शादी के बाद मंजू देवी का अपने पति से अलगाव हो चुका था और वह युवक पर शादी करने का दबाव बना रही थी।

पुलिस का आरोप है कि इसी दबाव से बचने के लिए आरोपी पक्ष ने महिला को रास्ते से हटाने की साजिश रची और उसकी हत्या कर दी।

परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

मृतका की पहचान होने के बाद परिजनों ने छह लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया। उनका आरोप है कि सभी आरोपियों ने मिलकर मंजू देवी की हत्या की और शव को सुनसान इलाके में फेंक दिया।

एक बच्चे की तलाश में जुटी पुलिस

जांच के दौरान पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि मृतका का एक बच्चा उसके साथ रहता था, जो घटना के बाद से लापता है। पुलिस उसकी तलाश में भी जुटी हुई है और इस पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है।

एसडीपीओ ने क्या कहा

एसडीपीओ (पश्चिम-1) सुचित्रा कुमारी ने बताया कि कांटी थाना क्षेत्र में महिला हत्या मामले में एक आरोपी हरि पासवान को गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग और शादी के दबाव से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लापता बच्चे की तलाश भी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed