सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News: Woman Found Dead Under Suspicious Circumstances, Family Alleges Murder; Probe Underway

Muzaffarpur News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप, जांच शुरू

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Wed, 11 Feb 2026 01:36 PM IST
विज्ञापन
सार

विवाहिता की संदिग्ध हालातों में मौत के बाद मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Muzaffarpur News: Woman Found Dead Under Suspicious Circumstances, Family Alleges Murder; Probe Underway
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत
विज्ञापन

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है। मृतका की पहचान 30 वर्षीय सुनीता कुमारी, पति विकास कुमार, निवासी अली नेउरा गांव (थाना मीनापुर) के रूप में हुई है।
Trending Videos


मृतका के पिता ने बताया कि वे चल जमाल गांव के रहने वाले हैं। सुनीता की शादी वर्ष 2013 में बड़े धूमधाम से अली नेउरा गांव निवासी विकास कुमार से हुई थी। प्रारंभ में सब कुछ ठीक था लेकिन पिछले कुछ वर्षों से दहेज में सामान और मोबाइल फोन की मांग की जा रही थी, जिसे उन्होंने पूरा भी किया। उन्होंने बताया कि मंगलवार देर शाम फोन आया कि सुनीता ने जहरीली दवा खा ली है, उन्होंने परिजनों से जल्द पहुंचने को कहा। इस सूचना से उन्हें संदेह हुआ। जब वे ससुराल पहुंचे तो कमरे में बेटी का शव पड़ा मिला, इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bihar News: पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ कुख्यात अपराधी राजीव उर्फ सूर्या, पैर में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

मीनापुर थाना प्रभारी राम इकबाल प्रसाद ने बताया कि महिला का शव कमरे में बेड पर पड़ा मिला है। घटना की जांच के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है, जिसे ध्यान में रखते हुए सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed