सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : young man shot dead his friends are accused of killing him police investigate

Bihar Crime: खाने-पीने के बहाने ले गए, फिर दाग दी गोली; कोलकाता से लौटे युवक की होली से पहले दर्दनाक मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 03 Mar 2026 11:43 AM IST
विज्ञापन
सार

मुजफ्फरपुर के बोचहा थाना क्षेत्र में होली मनाने कोलकाता से लौटे 25 वर्षीय सूरज कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने दो दोस्तों पर घर से बुलाकर वारदात करने का आरोप लगाया है। 

Muzaffarpur Bihar news : young man shot dead his friends are accused of killing him police investigate
युवक की गोली मारकर हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

मुजफ्फरपुर जिले में होली की खुशियां मातम में बदल गईं। कोलकाता से पर्व मनाने गांव लौटे 25 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात बोचहा थाना क्षेत्र के उनसर पंचायत स्थित पराती गांव की है। मृतक की पहचान संतलाल साह के पुत्र सूरज कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

परिजनों के अनुसार, सूरज तीन दिन पहले ही होली मनाने कोलकाता से अपने गांव आया था। बुधवार शाम उसके दो दोस्त उसे घर से बुलाकर पास के एक बगीचे में ले गए। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजन खोजबीन करते हुए वहां पहुंचे, जहां सूरज गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा मिला। उसे गोली लगी थी और वह अचेत हो रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  घोघरी नदी पर बन रहे निर्माणाधीन पुल के गिरने का मामला, तीन इंजीनियर सस्पेंड; गिरी गाज

आनन-फानन में परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने बताया कि गोली उसकी पीठ में फंसी हुई थी और हालत बेहद नाजुक थी। देर रात करीब डेढ़ बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि दोस्तों ने खाने-पीने के बहाने बुलाकर वारदात को अंजाम दिया और बाद में मामले को दबाने की कोशिश भी की।

मामले में एसडीपीओ ईस्ट-वन अलय वत्स ने बताया कि देर रात गोली लगने से युवक की मौत हुई है। परिजनों की शिकायत पर दो युवकों को नामजद किया गया है, जिन्होंने मृतक को घर से बुलाया था। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। एफएसएल टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया है। दोनों आरोपी फिलहाल फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed