{"_id":"6a27bb4efd83bf4102052364","slug":"myanmar-woman-and-swiss-youth-arrested-for-entering-india-without-visa-and-passport-motihari-bihar-news-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1371-4374787-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: सीमा पर घुसपैठ नाकाम, बिना वीजा-पासपोर्ट भारत में घुसते धरे गए दो विदेशी; पूछताछ में जुटी खुफिया एजेंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: सीमा पर घुसपैठ नाकाम, बिना वीजा-पासपोर्ट भारत में घुसते धरे गए दो विदेशी; पूछताछ में जुटी खुफिया एजेंसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्वी चंपारण
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 02:09 PM IST
विज्ञापन
सार
पूर्वी चंपारण के रक्सौल बॉर्डर पर सुरक्षा एजेंसियों ने बिना वैध वीजा और पासपोर्ट के भारत में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे दो विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। दोनों से गहन पूछताछ की जा रही है। मामले के बाद भारत-नेपाल सीमा पर निगरानी और बढ़ा दी गई है।
मोतिहारी पुलिस के गिरफ्त में दोनों विदेश नागरिक
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
भारत-नेपाल सीमा पर स्थित रक्सौल बॉर्डर पर सुरक्षा एजेंसियों ने सतर्कता दिखाते हुए दो विदेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है। दोनों पर बिना वैध वीजा और पासपोर्ट के भारत में प्रवेश करने का प्रयास करने का आरोप है। घटना के बाद सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है तथा विभिन्न एजेंसियां मामले की गहन जांच में जुट गई हैं।
जानकारी के अनुसार, सीमा क्षेत्र में नियमित जांच अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को दो विदेशी नागरिकों की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। पूछताछ के दौरान जब उनसे यात्रा संबंधी दस्तावेज मांगे गए तो वे वैध वीजा और पासपोर्ट प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने दोनों को हिरासत में लेकर आगे की जांच के लिए संबंधित एजेंसियों को सौंप दिया।
दो विदेशी नागरिक गिरफ्तार
गिरफ्तार विदेशी नागरिकों की पहचान आंग निक लैट और जुनिला बेक श्रेष्ठा के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में दोनों के भारत आने के उद्देश्य को लेकर कई सवाल खड़े हुए हैं। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि वे नेपाल के रास्ते भारत में क्यों प्रवेश करना चाहते थे और उनके संपर्क किन लोगों से थे। जांच एजेंसियों ने दोनों के मोबाइल फोन, यात्रा विवरण और अन्य दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है। साथ ही यह भी खंगाला जा रहा है कि कहीं इस मामले के तार किसी संगठित नेटवर्क या अन्य संदिग्ध गतिविधियों से तो नहीं जुड़े हैं।
विज्ञापन
बॉर्डर पर बढ़ाई निगरानी
घटना के बाद रक्सौल बॉर्डर पर निगरानी बढ़ा दी गई है। सीमा पर तैनात सुरक्षा बलों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें- Bihar: बाल्टी में नवजात का शव लेकर पहुंचा शख्स, झाड़ियों में फेंककर हुआ फरार; कुत्ते ने खींचा तो खुली पोल
सीमा पार से अवैध प्रवेश की इस घटना ने एक बार फिर भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था की अहमियत को उजागर किया है। जांच पूरी होने के बाद दोनों विदेशी नागरिकों के खिलाफ विदेशी अधिनियम और अन्य संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।