सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: ₹1,100 crore transferred to the accounts of 94 lakh pensioners; CM Samrat Chaudhary

Bihar: 94 लाख पेंशनधारियों के खाते में गए 1100 करोड़ रुपये, CM सम्राट बोले- हर महीने इस तरीख को आएगी पेंशन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 10 Jun 2026 03:38 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सीएम ने 60 वर्ष से अधिक उम्र के छूटे लोगों से जल्द आवेदन करने और आधार लिंक नहीं होने के कारण वंचित लोगों से शीघ्र आधार अपडेट कराने की अपील की।

Bihar News: ₹1,100 crore transferred to the accounts of 94 lakh pensioners; CM Samrat Chaudhary
सीएम सम्राट चौधरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों के लिए बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि अब राज्य के सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खातों में प्रत्येक माह की 10 तारीख को नियमित रूप से पेंशन राशि अंतरित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित बिहार भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित डीबीटी कार्यक्रम में भाग लेते हुए राज्य के 94 लाख से अधिक सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खातों में 1100 रुपये प्रति माह की दर से लगभग 1100 करोड़ रुपये की राशि हस्तांतरित की।

सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीब, वंचित और जरूरतमंद वर्गों की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि पूर्व में सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि 400 रुपये प्रतिमाह थी, जिसे बढ़ाकर 1100 रुपये प्रतिमाह किया गया है। वर्तमान में 60 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धजन, विधवा महिलाएं और दिव्यांगजन विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं का लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar News: बिहार में जमीन मामलों के 46 लाख आवेदन पेंडिंग, 11 से 17 जून तक चलेगा अभियान; मंत्री ने क्या कहा?
विज्ञापन


यह राशि लाभार्थियों के खातों में भेजी गई
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लंबा कार्यकाल पूरा करने के अवसर पर यह राशि लाभार्थियों के खातों में भेजी गई है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अब आगे हर महीने की 10 तारीख को पेंशन राशि का भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने उन लोगों से भी अपील की जो 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के होने के बावजूद अभी तक योजना से नहीं जुड़े हैं कि वह जल्द आवेदन करें। जिन लोगों का आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक नहीं होने के कारण पेंशन भुगतान रुका हुआ है, वह जल्द से जल्द आधार लिंक कराकर योजना का लाभ प्राप्त करें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed