फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar 11-Year-Old Boy Missing for 3 Days Outraged Family Blocks Highway Demanding Action

Bihar: 'बेटा ढूंढो वरना आंदोलन होगा तेज', 11 वर्षीय मासूम का नहीं मिला सुराग; गुस्साए परिजनों ने एनएच किया जाम

Tue, 04 Aug 2026 11:25 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिम चंपारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिम चंपारण Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 04 Aug 2026 11:25 AM IST
सार

पश्चिम चंपारण के बगहा में तीन दिन से लापता 11 वर्षीय गौतम कुमार का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। नाराज परिजनों और स्थानीय लोगों ने एनएच-727 जाम कर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई है, जबकि पुलिस सभी पहलुओं से जांच और बच्चे की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Bihar 11-Year-Old Boy Missing for 3 Days Outraged Family Blocks Highway Demanding Action
पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी की - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पश्चिम चंपारण जिले के बगहा नगर के वार्ड संख्या-26 स्थित रामधाम मंदिर मोहल्ले से तीन दिन पूर्व लापता हुए 11 वर्षीय बालक गौतम कुमार का अब तक कोई सुराग नहीं मिलने से परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। मंगलवार को नाराज लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-727) को जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी की। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन कुछ समय के लिए बाधित रहा। लापता बालक गौतम कुमार, तुलसी शाह का पुत्र है।
विज्ञापन


तीन दिन से लापता बेटा घर नहीं लौटा
परिजनों के अनुसार, तीन दिन पहले वह घर से निकला था, जिसके बाद से वापस नहीं लौटा। परिवार ने पहले अपने स्तर पर रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। बावजूद इसके, अब तक बच्चे की बरामदगी नहीं होने से परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस बच्चे की तलाश में अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखा रही है। परिजनों का कहना है कि कुछ लोगों के साथ उनकी पुरानी रंजिश है, इसलिए उन्हें आशंका है कि गौतम का अपहरण किया गया है। उन्होंने पुलिस से इस पहलू को ध्यान में रखते हुए गहन जांच करने और बच्चे को जल्द से जल्द सकुशल बरामद करने की मांग की है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  जिंदा भी है या नहीं, खबर नहीं; विदेशी जेल में बंद हैं मर्चेंट नेवी अफसर, बेबस मां ने लगाई मदद की गुहार
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, पुलिस का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। बालक की तलाश के लिए टीम लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी और खोजबीन कर रही है। साथ ही, परिजनों द्वारा जताई गई अपहरण की आशंका सहित सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही गौतम कुमार का पता नहीं चलता है तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। वहीं, परिजनों ने पुलिस प्रशासन से बच्चे की शीघ्र सकुशल बरामदगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed