सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Sheohar news road accident

Bihar News: बचाने निकली एंबुलेंस बनी जानलेवा! नशे में चालक ने वृद्ध महिला को मारी टक्कर, मौके पर मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवहर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 15 Feb 2026 09:30 AM IST
विज्ञापन
सार

शिवहर–सीतामढ़ी राष्ट्रीय राजमार्ग दो सौ सात पर रविवार सुबह नशे में एंबुलेंस चला रहे चालक ने एक वृद्ध महिला को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

Sheohar news road accident
शोकाकुल परिवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शिवहर–सीतामढ़ी राष्ट्रीय राजमार्ग दो सौ सात पर रविवार की अहले सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। शराब के नशे में एंबुलेंस चला रहे चालक ने देकुली धाम की ओर जाते समय रसीदपुर में एक वृद्ध महिला को ठोकर मार दी। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा गया।
Trending Videos


ड्यूटी पर जा रही एंबुलेंस से हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, एंबुलेंस संख्या एक सौ दो शिवहर से ड्यूटी पर देकुली धाम की ओर जा रही थी। इसी दौरान रसीदपुर वार्ड संख्या चार, नगर परिषद शिवहर निवासी स्वर्गीय सुरेश राय की लगभग साठ वर्षीय पत्नी हृदय देवी सड़क किनारे खड़ी थीं। तेज रफ्तार और चालक का संतुलन बिगड़ने के कारण एंबुलेंस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को तुरंत सरोजा सीताराम सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

ये भी पढ़ें- BSEB Exam: 17 फरवरी से मैट्रिक परीक्षा, 15.12 लाख परीक्षार्थी; आनंद किशोर का यह निर्देश जरूर पढ़ें

पुलिस ने लिया हिरासत में

घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने एंबुलेंस चालक को घेर लिया। सूचना मिलने पर शिवहर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए चालक को हिरासत में ले लिया। पूर्व वार्ड पार्षद दुर्योधन राय ने बताया कि एंबुलेंस काफी तेज गति में थी। चालक का संतुलन बिगड़ने के कारण यह हादसा हुआ। शुरुआत में महिला को घायल समझकर अस्पताल लाया गया था, लेकिन बाद में उनकी मौत की पुष्टि हुई।

चालक ने खुद कबूला शराब पीने की बात

हैरान करने वाली बात यह रही कि एंबुलेंस चालक सुभाष चंद्र सिंह, जो अंबा का निवासी बताया जा रहा है, ने खुद स्वीकार किया कि उसने शराब का एक पैक पी रखा था। इस स्वीकारोक्ति के बाद मामला और गंभीर हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि जीवन रक्षक सेवा में तैनात चालक का नशे में होना बेहद गंभीर लापरवाही है। लोगों ने दोषी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed