सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Tender issued for construction of runway of Muzaffarpur Airport, Samrat Chaudhary gave information

Bihar: तिरहुतवासियों के लिए खुशखबरी, नीतीश सरकार ने किस एयरपोर्ट के रनवे निर्माण के लिए जारी कर दिया टेंडर?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 16 Feb 2026 05:25 PM IST
विज्ञापन
सार

 उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि रनवे, टैक्सीवे, एप्रन और पेरिमीटर रोड सहित आधुनिक एयरपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जाएगा। इसके चालू होने से यात्रियों की पटना और दरभंगा एयरपोर्ट पर निर्भरता घटेगी। साथ ही व्यापार, पर्यटन और स्थानीय उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। 

Bihar: Tender issued for construction of runway of Muzaffarpur Airport, Samrat Chaudhary gave information
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

तिरहुत वासियों के लिए काम की खबर है। नीतीश सरकार जल्द से जल्द मुजफ्फरपुर में एयरपोर्ट बनाने की तैयारी कर रही है। सोमवार दोपहर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि मुजफ्फरपुर में निर्माणाधीन हवाईअड्डे के रनवे के निर्माण के लिए 43 करोड़ 13 लाख रुपये की लागत से टेंडर जारी किया गया है। यह टेंडर भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण यानि एएआई (AAI)  द्वारा जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि पटना और दरभंगा एयरपोर्ट पर निर्भरता कम होगी तथा क्षेत्र में रोजगार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

Trending Videos


उपमुख्यमंत्री ने कहा कि टेंडर के तहत मुजफ्फरपुर एयरपोर्ट को कोड-2B श्रेणी के विमानों के संचालन योग्य बनाने के लिए रनवे, टैक्सीवे, एप्रन, पेरिमीटर रोड, जीएसई एरिया, वाहन लेन, आपातकालीन संपर्क सड़क, रेसा (RESA), रनवे बेसिक स्ट्रिप और अन्य संबद्ध कार्यों का निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। यह परियोजना मुजफ्फरपुर को देश के प्रमुख शहरों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार में हवाई सेवा का भी तेजी से विस्तार हो रहा है
सम्राट चौधरी ने यह भी कहा कि यह एयरपोर्ट मुजफ्फरपुर, आसपास के जिलों और पूरे दक्षिण बिहार के लोगों के लिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और बिहार की नीतीश कुमार सरकार की डबल इंजन सरकार की ओर से एक बड़ी सौगात है। उन्होंने कहा कि बिहार में हवाई सेवा का भी तेजी से विस्तार हो रहा है। पटना, गया और दरभंगा एयरपोर्ट के संचालन के बाद पूर्णिया एयरपोर्ट की शुरुआत हो चुकी है और अब मुजफ्फरपुर एयरपोर्ट के रनवे निर्माण के लिए टेंडर जारी होने से निर्माण कार्य में तेजी आएगी। 
Bihar Vidhan Sabha Live: राजद ने इस मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेरा, रणविजय साहू PMCH-IGIMS को लेकर क्या बोले?

अब एक्सप्रेस-वे नेटवर्क का विस्तार हो रहा है
उन्होंने कहा कि गांव-गांव और गली-गली सड़कों का जाल बिछाने के बाद अब एक्सप्रेस-वे नेटवर्क का विस्तार हो रहा है। साथ ही बिहार में रेल नेटवर्क का तेजी से आधुनिकीकरण और विस्तार किया गया है, बिहार में रेल के विकास के लिए 10 हजार करोड़ करोड़ रुपये से ज्यादा का बजट आवंटन हुआ है। अभी यहां 14 वंदे भारत और 21 अमृत भारत ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। हाल ही में वाराणसी-सिलीगुड़ी बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को भी स्वीकृति मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed