{"_id":"6a2d42ed8cae3c0c0a0352ce","slug":"teachers-marksheet-fee-video-of-collecting-money-from-students-goes-viral-motihari-bihar-news-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1371-4389560-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: शिक्षा के मंदिर में 'वसूली' का खेल?, मार्कशीट के बदले पैसे लेते शिक्षक का वीडियो वायरल; मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: शिक्षा के मंदिर में 'वसूली' का खेल?, मार्कशीट के बदले पैसे लेते शिक्षक का वीडियो वायरल; मचा हड़कंप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्वी चंपारण
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 06:04 PM IST
विज्ञापन
सार
पूर्वी चंपारण के ढाका स्थित एक हाई स्कूल के शिक्षक का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में शिक्षक छात्रों से पैसे लेते नजर आ रहे हैं। दावा है कि मार्कशीट वितरण के नाम पर राशि ली जा रही थी। शिक्षा विभाग ने मामले की जांच का भरोसा दिया है।
पैसे लेते हाई स्कूल के शिक्षक
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पूर्वी चंपारण जिले के ढाका स्थित एक हाई स्कूल से जुड़ा एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शिक्षक छात्र-छात्राओं से पैसे लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यह राशि मार्कशीट वितरण के नाम पर ली जा रही थी। हालांकि, वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा तेज हो गई है। अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
वीडियो में छात्रों से पैसे लेते दिख रहे शिक्षक
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में छात्र-छात्राएं एक-एक कर शिक्षक के पास पहुंचते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में कुछ छात्र शिक्षक को पैसे देते नजर आ रहे हैं, जिसके बाद उन्हें दस्तावेज दिए जा रहे हैं।
हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि छात्रों से ली जा रही राशि किस उद्देश्य से ली जा रही थी। लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद लोगों के बीच यह चर्चा है कि छात्रों से मार्कशीट देने के बदले पैसे वसूले जा रहे थे।
विज्ञापन
अभिभावकों में नाराजगी, कार्रवाई की मांग
मामले के सामने आने के बाद अभिभावकों और स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। उनका कहना है कि यदि छात्रों से मार्कशीट वितरण के नाम पर पैसे लिए गए हैं, तो यह गंभीर अनियमितता है। लोगों ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि शिक्षा संस्थानों में पारदर्शिता और जवाबदेही बनी रहे।
ये भी पढ़ें- Bihar News: रेलवे ट्रैक में फंसा भैंस का पैर, बचाने दौड़े बुजुर्ग की ट्रेन से कटकर मौत; मवेशी ने भी तोड़ा दम
शिक्षा विभाग ने लिया संज्ञान
वायरल वीडियो को लेकर शिक्षा विभाग ने भी संज्ञान लिया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की सत्यता की जांच कराई जाएगी और सभी तथ्यों को सामने लाया जाएगा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित शिक्षक अथवा जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
जांच रिपोर्ट पर टिकीं निगाहें
फिलहाल वीडियो की प्रामाणिकता की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बावजूद इसके, इस घटना ने सरकारी स्कूलों में पारदर्शिता, जवाबदेही और छात्रों से वसूली जैसे मुद्दों पर बहस छेड़ दी है। अब सभी की नजर विभागीय जांच और उसके निष्कर्ष पर टिकी हुई है।