{"_id":"69ea2e9a2a89b21c1508e134","slug":"vaishali-girl-shot-in-love-affair-boyfriend-girlfriend-case-bihar-news-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1236-4200977-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: प्रेम प्रसंग में सनकी युवक ने प्रेमिका को मारी गोली, फिर खुद की आत्महत्या; पूरे इलाके में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: प्रेम प्रसंग में सनकी युवक ने प्रेमिका को मारी गोली, फिर खुद की आत्महत्या; पूरे इलाके में दहशत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
सार
Bihar News: वैशाली के भगवानपुर में प्रेम प्रसंग में युवक ने प्रेमिका को गोली मारकर घायल कर दिया और बाद में खुद को गोली मार ली। युवती अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने हथियार बरामद कर जांच शुरू कर दी है और फॉरेंसिक टीम मौके पर जांच कर रही है।
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
वैशाली जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के इमादपुर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने पहले अपनी प्रेमिका को गोली मारकर घायल कर दिया और इसके बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल फैल गया।
प्रेम प्रसंग में बढ़ा विवाद
जानकारी के अनुसार, घटना के दौरान गोली चलने की आवाज सुनते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। गंभीर रूप से घायल युवती को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची
सूचना मिलते ही भगवानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेर लिया। इसके बाद फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया। पुलिस ने घटनास्थल से एक हथियार बरामद किया है, जिसे जांच के लिए कब्जे में ले लिया गया है।
शादी से पहले बड़ा हादसा
पीड़िता के परिजनों के अनुसार, लड़की की शादी तय हो चुकी थी और एक महीने बाद विवाह होना था। घटना के समय घर में नकद चार लाख रुपये भी रखे हुए थे। परिजनों ने बताया कि आरोपी पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है और जेल भी जा चुका है।
ये भी पढ़ें- बयान पर बवाल के बाद सांसद पप्पू यादव ने मांगी माफी, बोले- 'गिद्धों' से बेटियों को बचाना ही मेरा लक्ष्य
शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
मृतक युवक की पहचान पंकज कुमार (24), पिता फेंकन सहनी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है।
मामले की जांच जारी
सदर डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है और पूरे मामले की गहन जांच जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X