{"_id":"6a3d18dbab38d3543d027238","slug":"nishant-kumar-minister-health-department-bihar-removed-patna-medical-college-principal-narendra-pratap-singh-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: स्वास्थ्य मंत्री निशांत का कड़ा संदेश, PMCH के प्राचार्य निलंबित; क्यों हटाया, किसे बनाया गया?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: स्वास्थ्य मंत्री निशांत का कड़ा संदेश, PMCH के प्राचार्य निलंबित; क्यों हटाया, किसे बनाया गया?
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: प्रतीक पांडेय
Updated Thu, 25 Jun 2026 05:35 PM IST
सार
बिहार सरकार ने पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के प्राचार्य डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह को पद से हटा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के निरीक्षण के दौरान उनके अनुपस्थित पाए जाने और फोन कॉल का जवाब नहीं देने के बाद यह कार्रवाई की गई। उनकी जगह डॉ. गीता सिन्हा को पीएमसीएच का नया प्राचार्य नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
PMCH पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (पीएमसीएच) में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए राज्य सरकार ने अस्पताल के प्राचार्य डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह को उनके पद से हटा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री बनने के बाद निशांत कुमार की यह पहली बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई मानी जा रही है। बिहार के स्वास्थ्य विभाग ने पटना मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को निलंबित कर डॉ. गीता सिन्हा को तत्काल प्रभाव से प्रभारी प्राचार्य नियुक्त किया है।
वह वर्तमान में पीएमसीएच के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में प्राध्यापक हैं। अधिसूचना के अनुसार, उन्हें अगले आदेश तक यह अतिरिक्त प्रभार और संस्थान के निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी की शक्तियां सौंपी गई हैं। कार्यभार संभालने के बाद वे किसी विभागाध्यक्ष के अधीन नहीं रहेंगी।
निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले प्राचार्य
जानकारी के अनुसार, हाल ही में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार पीएमसीएच के निरीक्षण पर पहुंचे थे। इस दौरान अस्पताल के प्राचार्य डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह अनुपस्थित पाए गए। आरोप है कि वे सरकारी कार्यक्रम के समय बिना अवकाश स्वीकृत कराए अस्पताल से अनुपस्थित थे।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री के फोन का भी नहीं दिया जवाब
बताया जाता है कि निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने प्राचार्य से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने फोन कॉल का भी जवाब नहीं दिया। इसे विभाग ने गंभीर लापरवाही माना और पूरे मामले को उच्च स्तर पर लिया गया।
सरकार ने तत्काल प्रभाव से हटाया
मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल प्रभाव से डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह को प्राचार्य पद से हटा दिया। उनकी जगह डॉ. गीता सिन्हा को पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (पीएमसीएच) का नया प्राचार्य नियुक्त किया गया है।
दो दिन पहले हुए निरीक्षण में सामने आई थीं गड़बड़ियां
दरअसल, दो दिन पहले स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार पीएमसीएच पहुंचे थे। उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण किया और समीक्षा बैठक भी की। इस दौरान प्राचार्य अनुपस्थित पाए गए। मंत्री ने मौके पर ही उनसे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ।
यह भी पढ़ें: पटना वालों को लगा झटका, नगर निगम ने वार्षिक किराए मूल्य में की 15% की बढ़ोतरी
मंत्री ने पहले ही दिए थे कार्रवाई के संकेत
निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कहा था कि जांच के दौरान कई गड़बड़ियां सामने आई हैं। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा था कि अस्पताल के प्राचार्य गायब थे और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अब विभाग ने कार्रवाई करते हुए उन्हें पद से हटा दिया है।