{"_id":"5cbd371cbdec2217210e875c","slug":"no-problem-in-bharat-mata-ki-jai-but-vande-mataram-against-faith-said-abdul-bari-siddiqui","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘भारत माता की जय’ में कोई दिक्कत नहीं, ‘वंदे मातरम’ कहना आस्था के खिलाफ : राजद नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘भारत माता की जय’ में कोई दिक्कत नहीं, ‘वंदे मातरम’ कहना आस्था के खिलाफ : राजद नेता
Mon, 22 Apr 2019 09:08 AM IST
आसिम खान
भाषा, पटना
भाषा, पटना
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 22 Apr 2019 09:08 AM IST
विज्ञापन
अब्दुल बारी सिद्दीकी (फाइल फोटो)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजद के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी ने रविवार को यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया कि उन्हें ‘भारत माता की जय’ बोलने में कोई परेशानी नहीं है लेकिन राष्ट्रगीत वंदे मातरम गाना उनकी आस्था के खिलाफ है।
विज्ञापन
दरभंगा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे सिद्दीकी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे की सार्वजनिक रूप से निंदा करने की चुनौती भी दी। उन्होंने गोडसे को देश का ‘पहला आतंकवादी’ करार दिया।
विज्ञापन
सिद्दीकी ने कहा, ‘जो एकेश्वर में विश्वास रखता है वह कभी भी ‘वंदे मातरम’ नहीं गाएगा।’ हालांकि उन्होंने कहा कि उन्हें ‘भारत माता की जय’ का नारा लगाने में कोई समस्या नहीं है।
विज्ञापन
राजद नेता ने गोडसे के आरएसएस के साथ कथित संबंधों के संदर्भ में कहा, ‘महात्मा गांधी का हत्यारा नाथूराम गोडसे देश का पहला आतंकवादी था। क्या मोदी सार्वजनिक रूप से गोडसे की निंदा करेंगे?’