{"_id":"689f0c5cdfccfc4db40a7fe8","slug":"bihar-cm-nitish-kumar-announced-contract-signed-under-ppp-to-increase-bus-connectivity-from-bihar-to-other-s-2025-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Election: अब होली, दशहरा, छठ में बिहार आने में नहीं होगी परेशानी, सीएम नीतीश कुमार ने कर दिया यह काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Election: अब होली, दशहरा, छठ में बिहार आने में नहीं होगी परेशानी, सीएम नीतीश कुमार ने कर दिया यह काम
Fri, 15 Aug 2025 04:00 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Fri, 15 Aug 2025 04:00 PM IST
सार
Bihar News: नीतीश सरकार का मानना है कि इस योजना से त्योहारों में बिहार लौटने वाले प्रवासी यात्रियों को न केवल आसान और सुगम परिवहन सुविधा मिलेगी, बल्कि किरायों में भी स्थिरता आएगी। यात्री संगठनों ने इस फैसले की सराहना की है।
विज्ञापन
सीएम नीतीश कुमार ने गांधी मैदान की बड़ी घोषणा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चुनाव से पहले सीएम नीतीश कुमार ने बिहार से बाहर रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी घोषणा कर दी है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उन्होंने गांधी मैदान से एलान करते हुए कहा कि छठ, दिपावली और दुर्गा पूजा के दौरान अब बिहार लौटने वालों को अब ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। बस टिकट की किल्लत और ऊंचे किरायों की समस्या भी काफी हद तक कम हो जाएगी। पीपीपी मोड पर बिहार सरकार अंतरराज्यीय बस परिवहन सेवा शुरू करने जा रही है। जिससे त्योहारों के दौरान यात्रियों को बेहतर बस सेवा मुहैया हो सकेगी।
विज्ञापन
ऑफ सीजन में प्रति सीट 300 रुपये की अनुदान राशि देगी बिहार सरकार
दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों से दुर्गा पूजा, छठ जैसे अवसरों पर बिहार आने वालों की संख्या बहुत ज्यादा होती है। जिस दौरान लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। बिहार सरकार ने इस समस्या का समाधान कर दिया है। इसके लिए पीपीपी (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मोड पर अंतरराज्यीय बस परिवहन शुरू करने जा रही है। इसके अंतरराज्यीय बस परिवहन सेवा देने वाले निजी बस ऑपरेटरों को प्रोत्साहित करने के लिए पीक सीजन में प्रति सीट 150 रुपये और ऑफ सीजन में प्रति सीट 300 रुपये की अनुदान राशि दी जाएगी। इसके लिए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम और निजी ऑपरेटरों के बीच पांच साल का अनुबंध किया गया है। जिससे दूसरे राज्यों से बिहार आने वाले बसों संख्या और कनेटिविटी बढ़ेगी।
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बिहार सरकार का तोहफा! PT प्रतियोगी परीक्षा का शुल्क मात्र 100 रुपये
विज्ञापन
पांच वर्षों में कुल 35 करोड़ 64 लाख रुपये किए जाएंगे
परियोजना पर पांच वर्षों के दौरान कुल 35 करोड़ 64 लाख रुपये किए जाएंगे। इसके अलावा योजना को सुचारू रूप से चलाने के लिए 2 फीसद यानी 71 लाख 28 हजार रुपये आकस्मिकता मद के लिए भी होंगे। जिस पर कुल खर्च 36 करोड़ 35 लाख 28 हजार रुपये खर्च होंगे। वित्तीय वर्ष 2025-26 में इस पर 7 करोड़ 27 लाख 6 हजार रुपये का व्यय बिहार आकस्मिक निधि से किया जाएगा। उम्मीद जताई है कि इस बार छठ और दुर्गा पूजा के दौरान बस टिकट की किल्लत और ऊंचे किरायों की समस्या काफी हद तक कम होगी।