सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: Deputy CM Vijay Sinha appeals to Revenue Service officers to return to work: Land Survey

Bihar: हड़ताल पर गए CO-RO से डिप्टी सीएम ने कहा- 24 घंटे के अंदर काम पर लौटने वालों पर नहीं होगी कार्रवाई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Aditya Anand Updated Sun, 15 Mar 2026 08:16 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि राज्य सरकार का सर्वोच्च लक्ष्य हमेशा जनहित और सुशासन रहा है। सरकार जायज़ समस्याओं के समाधान के लिए संवेदनशील है, लेकिन प्रशासनिक अनुशासन और जवाबदेही भी उतनी ही महत्वपूर्ण है।

Bihar: Deputy CM Vijay Sinha appeals to Revenue Service officers to return to work: Land Survey
डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने राजस्व सेवा के अधिकारियों से की अपील। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रविवार दोपहर पटना में राजस्व सेवा के अधिकारियों का जुटान हुआ था। अधिकारियों ने नीतीश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा कि जब तक सरकार हमारी मांग पूरी नहीं करती है तब तक हमलोगों का अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगा। राजस्व अधिकारियों के इस बयान के बाद डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने स्पष्ट कह दिया कि अगर 24 घंटे के भीतर काम पर लौटने वाले अंचलाधिकारियों और राजस्व अधिकारियों पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जाएगी। जो इस निर्धारित समय सीमा में काम पर लौट आयेंगे उनकी दोनों हड़ताल अवधि का समायोजन कर दिया जाएगा।

Trending Videos


मार्च का महीना अत्यंत महत्वपूर्ण होता है
डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि मार्च का महीना राजस्व विभाग के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और कई जनहितकारी अभियान इस समय चल रहे हैं। मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा, राजस्व महा अभियान के तहत प्राप्त लगभग 46 लाख आवेदनों का निष्पादन तथा मुख्यमंत्री के निर्देश पर ई-मापी अभियान भी चल रहा है। उपरोक्त दोनों कार्य सीधे जनता से जुड़े हैं और 31 मार्च तक पूरा करना लक्ष्य है। ऐसे में प्रशासनिक कार्यों की गति प्रभावित न हो, इसके लिए सरकार ने संवाद और समन्वय का रास्ता चुना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar News: अंचल और राजस्व अधिकारियों का पटना में हल्लाबोल, CO-RO बोले- हमारी मांगों को पूरा करे NDA सरकार

डिप्टी सीएम ने क्या कहा?
डिप्टी सीएम ने कहा कि अंचल कार्यालयों से जुड़े कार्य सीधे आम लोगों की जमीन, प्रमाण-पत्र और राजस्व सेवाओं से जुड़े होते हैं। इसलिए साल के आखिरी मार्च माह में इन सेवाओं पर आंशिक प्रभाव भी उचित नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि हड़ताल की दोनों अवधि का समायोजन किया जाएगा। भूमि सुधार उप समाहर्ताओं से जुड़ा मुद्दा सामान्य प्रशासन विभाग से जुड़ा मुद्दा है। अगर काम पर लौटेंगे तो उसपर उदारता पूर्वक विचार किया जाएगा। दबाव की राजनीति करने से किसी भी समस्या का समाधान संभव नहीं है। जनता का काम करके परिणाम देकर हक का कोई भी काम कराया जा सकता है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed